फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन बनेगा करोड़पति: अमिताभ बच्चन ने किया साझा, कहा-पहले दिन की असफलता के बाद बदलने वाले थे शोले का अंत

Fri, 15 Oct 2021 09:01 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 15 Oct 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
kaun banega crorepati 13 amitabh bachchan reveals that sholays ending almost changed after failed first day of box office
अमिताभ और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के शानदार शुक्रवार में अक्सर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से जुड़ी तमाम हस्तियां शिरकत करती हैं। इस हफ्ते शानदार शुक्रवार में हेमा मालिनी और निर्देशक रमेश सिप्पी नजर आने वाले हैं। बता दें कि हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन निर्देशक रमेश सिप्पी के साथ ‘शोले’ में काम कर चुके हैं। इस एपिसोड में अमिताभ ब्च्चन, रमेश सिप्पी और हेमा मालिनी फिल्म से जुड़ी अपनी कुछ पुरानी यादों को ताजा करते हुए नजर आएंगे और इन सबके बीच धर्मेंद्र भी उन्हें वीडियो कॉल के जरिए जॉइन करेंगे।



हेमा मालिनी ने साझा किया किस्सा

निर्माताओं द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में हेमा मालिनी ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। हेमा मालिनी ने कहा, ‘मैं राज कमल में शूटिंग कर रही थी और रमेश वहां पर मुझे देखने के लिए आए। उनको देखकर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित थी कि क्या हुआ। तो जैसे ही ये अंदर आए इन्होंने अपना सर हिलाया। मैंने पूछा कि क्या हुआ। तो रमेश सिप्पी ने अपना सर न में हिलाते हुए कहा नहीं बिलकुल पसंद नहीं किया गया। ये सुनकर मैं पूरी तरह चौंक गई’।

kaun banega crorepati 13 amitabh bachchan reveals that sholays ending almost changed after failed first day of box office
अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, रमेश सिप्पी - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट

अमिताभ ने भी सुनाया किस्सा

इस नए प्रोमो में दिखाया गया कि हेमा मालिनी के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी शोले के ओपनिंग डे के बारे में बताया। अमिताभ बच्चन ने फिल्म शोले में जय का किरदार निभाया था, जोकि अंत में गब्बर से लड़ते हुए अपनी जान गंवा देता है। हेमा मालिनी ने जैसे ही ये किस्सा सुनाना शुरू किया वैसे ही अमिताभ बच्चन ने कहा मैं आगे की वो कहानी बताऊंगा जो मेकर्स प्लान कर रहे थे।

kaun banega crorepati 13 amitabh bachchan reveals that sholays ending almost changed after failed first day of box office
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ये सीन बदलना चाहते थे मेकर्स

अमिताभ बच्चन ने आगे का किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘मेकर्स को ऐसा लगा विधवा महिला की दोबारा शादी करवाने वाली बात बहुत ही इमोशनल होती है। फिल्म ऐसी होती है हमारी मृत्यु हो जाती है और जया विधवा हो जाती है, उन्हें लगा ये गड़बड़ हो गई, इसे ठीक करना चाहिए। तो ये तय हुआ कि हमें फिर से जीवित कर देंगे। उस दौरान इन्होंने कहा, ‘आप फ्राइडे को आजाइए हम शूटिंग करेंगे और शनिवार को हम थिएटर में डाल देंगे और फिर सोमवार को देखेंगे कि क्या परिणाम आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kaun banega crorepati 13 amitabh bachchan reveals that sholays ending almost changed after failed first day of box office
रमेश सिप्पी - फोटो : Twitter

रमेश सिप्पी ने दी ये सलाह

अमिताभ बच्चन जहां ये बात मानने के लिए तैयार हो गए तो वही रमेश सिप्पी वापस लौटकर आए और उन्होंने कहा, ‘सोमवार तक रुक जाते है और उसके बाद इतिहास रच गया। इस दौरान वीडियो कॉल के जरिए धर्मेन्द्र भी जुड़े और खूब सारे किस्से उन लोगों ने अपनी फिल्म के बारे में साझा किए।

विज्ञापन
kaun banega crorepati 13 amitabh bachchan reveals that sholays ending almost changed after failed first day of box office
'बागबान' में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

पर्दे पर कई बार दिखी हेमा-अमिताभ की जोड़ी

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने बड़े पर्दे पर कई फिल्मों में साथ में काम किया। ये दोनों सत्ते पे सत्ता, नसीब, नास्तिक और बागबान जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आए। दोनों ने शाहरुख खान और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म वीर-जारा में भी साथ काम किया। फिलहाल हेमा मालिनी थोड़ा पर्दे से दूर हैं और अपने राजनीतिक करियर पर फोकस कर रही हैं। तो वही अमिताभ बच्चन ब्रह्मास्त्र जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed