'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट आते हैं जिनकी बातें सुनकर खुद अमिताभ बच्चन का भी गला भर आता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में हुआ। इस एपिसोड में आए मेहमानों ने बनारस के रेड लाइट एरिया की उस जिंदगी के बारे में बताया जिसे जानकर बिग बी हैरान रह गए। यह वह शख्स हैं जो देह व्यापार में फंसी महिलाओं को मुक्ति दिलवाने का काम करते हैं।
केबीसी 10: सेक्स रैकेट से जुड़ी 6 साल की बच्ची की कहानी सुनकर बिग बी हुए इमोशनल, खुलकर बताई सच्चाई
'कौन बनेगा करोड़पति' में इस बार अमिताभ बच्चन के मेहमान गुड़िया संस्था के डायरेक्टर अजीत सिंह बने। अजीत सिंह बीते 29 साल से देह व्यापार में फंसी महिलाओं को छुड़वाने का काम करते हैं। शो के दौरान अजीत सिंह ने अमिताभ बच्चन से कई बातें शेयर की। इस दौरान बिग बी ने उनसे पूछा कि आपने अब तक सबसे कम उम्र की किस लड़की को देह व्यापार के जाल से मुक्ति दिलाई है? इस सवाल का जवाब सुनते ही अमिताभ बच्चन को अपने कानों पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ।
बिग बी के सवाल का जवाब देते हुए अजीत सिंह ने कहा - 'इलाहाबाद से 6 साल की बच्ची को छुड़ाया था। उस बच्ची को लगता था कि उसका काम यही है। यहां तक कि वह हमारे साथ आने से भी डरती थी। अजीत सिंह का जवाब सुनकर अमिताभ बच्चन उन्हें देखते ही रह गए। उन्होंने बोलने की कोशिश की लेकिन उनकी आंखों में उस बच्ची का दर्द साफ झलक रहा था। इसके बाद अजीत सिंह और उनके साथ शो में आई मंजू ने कई और किस्से शो के दौरान लोगों से साझा किया।'
शो के दौरान अजीत सिंह ने कहा - 'हम लोगों की पीठ लोग बाहर से ठोंकते हैं लेकिन कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। कई तरह की मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। एक तरफ आप मानव तस्करों से घिरे हुए हैं दूसरी तरफ फर्जी मुकदमें लाद दिए जाते हैं। इन सब वजहों से मैं अपनी बेटी की पिछले कई साल से स्कूल तक नहीं भेज पा रहा हूं। हमारे कई साथियों के हाथ पैर तोड़ दिए गए हैं। यहां तक कि मंजू के भी सिर पर बंदूक लगा दी गई थी।'
इसके साथ ही अजीत सिंह ने एक और किस्सा शेयर करते हुए कहा - 'एक बच्ची को छिड़वाया था। उस कोठे की मालकिन ने बच्ची के सिर पर इतना मारा था कि उसे घाव हो गया था। सिर से कीड़े तक गिर रहे थे लेकिन बच्ची वहां से जाने को तैयार नहीं थी।' अजीत और उनकी पत्नी ने शो से 12 लाख 50 हजार की राशि जीती।' आपको बता दें, अजीत सिंह को इस काम के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित भी हो चुके हैं इसके अलावा कई और अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।