{"_id":"5bb6e15f867a55292776b0af","slug":"kbc-10-jagbandhu-basunia-shared-love-story-with-amitabh-bachchan-in-kaun-banega-crorepati-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: 12 साल बाद हॉट सीट पर बैठने का सपना हुआ पूरा, गर्लफ्रेंड के लिए ज्वॉइन की थी CISF","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: 12 साल बाद हॉट सीट पर बैठने का सपना हुआ पूरा, गर्लफ्रेंड के लिए ज्वॉइन की थी CISF
Fri, 05 Oct 2018 09:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jagbandhu Basunia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति' शो की हॉट सीट पर बैठने का सपना हर किसी का होता है लेकिन यह सपना कुछ किस्मत वालों का ही पूरा होता है। गुरुवार को प्रसारित हुए शो में एक ऐसा ही शख्स हॉट सीट पर बैठा जो 12 साल से अमिताभ बच्चन के मेहमान बनना चाहते थे। 12 साल बाद उनका सपना पूरा हुआ और शो के दौरान उन्होंने बताया कि गर्लफ्रेंड की वजह से ही उन्होंने सीआईएसएफ में दाखिला लिया।
2 of 5
Jagbandhu Basunia
इस शख्स का नाम जगबंधु बसुनिया है। 5 अक्टूबर को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में 50 लाख के सवाल के सवाल का जवाब देते हुए नजर आएंगे। शो के दौरान जगबंधु ने अमिताभ बच्चन से मिलने की खुशी जाहिर की साथ ही 'केबीसी' में आने का सपना पूरा होने पर भी काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे जानकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए।
3 of 5
Jagbandhu Basunia
'कौन बनेगा करोड़पति' के दौरान जसबंधु बसुनिया ने कहा कि उन्होंने सीआईएसएफ गर्लफ्रेंड की वजह से ज्वॉइन की थी। गर्लफ्रेंड के पिता चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी ऐसे व्यक्ति से हो जो सरकारी नौकरी करता हो। शो के दौरान जगबंधु ने बताया - 'बचपन में मेरा सपना था कि आर्मी में जाऊं लेकिन कॉलेज खत्म होते ही उस सपने को भूलकर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी करने लगे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jagbandhu Basunia
जगबंधु ने कहा - 'जब प्यार की बात आई तो उन्हें अपना सपना याद आया और नौकरी के साथ-साथ सेना में भर्ती होने की कोशिशें शुरू कर दीं। वर्तमान में जगबंधु बसुनिया सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर पर कार्यरत है।' शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने जगबंधु बसुनिया के पिता जी से बंगाली में बात भी की।
विज्ञापन
5 of 5
Kaun Banega Crorepati
इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा कि वह भी बंगाली जमाई बाबू है इस वजह से थोड़ी बंगाली आती है। आपको बता दें, जगबंधु जसुनिया से पहले हॉट सीट पर उत्तराखंड की रश्मि रावत ने अपनी किस्मत आजमाई थी। फिलहाल यह देखना होगा कि जगबंधु 'कौन बनेगा करोड़पति' से कितनी मोटी रकम जीत पाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।