फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 11: सोनाक्षी के बाद ये अभिनेता आसान से सवाल पर फंसा, क्या आपको पता है जवाब?

Sat, 28 Sep 2019 12:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 28 Sep 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show randeep hooda participant
kbc 11 - फोटो : social media

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में पिछले हफ्ते कर्मवीर एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा पहुंचीं। सोनाक्षी एक सवाल का जवाब नहीं दे पाईं जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। उनसे पूछा गया था कि 'हनुमान जी किसकी जान बचाने के लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' अब इस हफ्ते अभिनेता रणदीप हुड्डा कर्मवीर एपिसोड में पहुंचे। रणदीप हुड्डा ने शो में जल बचाने के लिए मशहूर कार्यकर्ता अमला रुइया के साथ खेल में हिस्सा लिया।

kbc 11 amitabh bachchan show randeep hooda participant
kbc - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा अक्सर राजनीतिक मुद्दों पर ट्वीट करते रहते हैं लेकिन जब शो में उनसे राजनीति से जुड़ा सवाल पूछा गया तो वो फंस गए और जवाब नहीं दे पाए। अमिताभ बच्चन ने रणदीप से अरुण जेटली से जुड़ा हुआ सवाल पूछा।

kbc 11 amitabh bachchan show randeep hooda participant
kbc - फोटो : sony

शो में अमिताभ बच्चन का सवाल था कि 'इनमें से कौन से पूर्व या वर्तमान कानून और न्याय मंत्री, लोकसभा सदस्य के रूप में कभी नहीं चुने गए?'
A. रवि शंकर प्रसाद
B. डीवी सदानंद गौड़ा
C. अरुण जेटली
D. कपिल सिब्बल

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show randeep hooda participant
kbc - फोटो : sony

हाल ही में अरुण जेटली का निधन हुआ उस दौरान उनकी जिंदगी को लेकर तमाम जानकारियां आ रही थीं। अरुण जेटली ने स्टूडेंट यूनियन के अलावा कभी कोई चुनाव नहीं जीता। यही नहीं साल 2014 लोकसभा चुनाव तक तो उन्होंने कोई चुनाव भी नहीं लड़ा था।

विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show randeep hooda participant
kbc - फोटो : sony

रणदीप हुड्डा और अमला रुइया ने इस सवाल के जवाब के लिए ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और इसके बाद उन्होंने इसका सही जवाब दिया। रणदीप हुड्डा और अमला रुइया 25 लाख जीतने में कामयाब रहे। जीती हुई राशि अमला रुइया के संस्थान को जाएगा जो पानी बचाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed