फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 13: अमिताभ बच्चन ने साझा किया शो का दूसरा प्रोमो, अंत में रह गया बस ये बड़ा सवाल

Fri, 30 Jul 2021 06:51 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
KBC 13 Amitabh Bachchan shares second promo clip of 'Kaun Banega Crorepati-13
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram

टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इससे पहले ही ये खूब सुर्खियों में है। शो में इस बार डिजिटल सेलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस को अपनाया गया। इस शो के अब तक 12 सीजन प्रसारित हो चुके हैं और अब 13वां सीजन बहुत जल्द टीवी पर आने वाला है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन भी शो होस्ट करते नजर आएंगे। अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन ने केबीसी 13 का दूसरा प्रोमो सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। मालूम हो कि कौन बनेगा करोड़पति प्रोमो दो हिस्सों जारी किया गया है। जिसका पहला हिस्सा कुछ दिन पहले ही दिखाया गया था और अब दूसरा पार्ट भी साझा किया गया। 



इसमें मेकर्स ने दिखाया कि किस तरह एक गांव को स्कूल चलाने के लिए नई और बेहतर इमारत की जरूरत है लेकिन इसमें न तो प्रशासन उनकी मदद कर रहा है और ना ही उन्हें कोई और रास्ता सूझ रहा है। ऐसे में ये लोग KBC के रजिस्ट्रेशन में आवेदन करना शरू कर देते हैं।

KBC 13 Amitabh Bachchan shares second promo clip of 'Kaun Banega Crorepati-13
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram

इस सीरीज में ओमकार दास मानिकपुरी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह एक नाई के रोल में है। उनका चयन कौन बनेगा करोड़पति के लिए कर लिया गया है। अब गांव वाले उनकी शो के लिए तैयारी करा रहे हैं ताकि वह अमिताभ बच्चन के प्रश्नों के सही उत्तर दे सके। अब इस शॉर्ट फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह गांव के नाई को उम्मीद मानकर पूरा गांव उसे पढ़ाने और सिखाने की कोशिश में लग जाता है। हालांकि जब उन्हें लगता है कि बहुत सिखाने पर भी कोई खास नतीजा नहीं निकल रहा तो सभी निराश हो जाते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

KBC 13 Amitabh Bachchan shares second promo clip of 'Kaun Banega Crorepati-13
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया

यहीं पर आकर शॉर्ट फिल्म का ये हिस्सा खत्म हो जाता है और स्क्रीन पर लिखकर आता है To be continued यानी आगे जारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन 23 अगस्त से शुरू होगा। हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि 23 अगस्त से एक बार फिर अमिताभ बच्चन दर्शकों के सामने होंगे। बता दें कि कोरोना के माहौल को देखते हुए इस बार के फॉर्मेट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। लाइफलाइन में से ऑडियंस पोल हटा दिया गया है। हालांकि मेकर्स इस सीजन को बाकी सीजन की तरह ही मजेदार बनाने की कोशिश में हैं। 10 मई से शो के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे जिसमें अमिताभ अब तक कई सवाल पूछ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 Amitabh Bachchan shares second promo clip of 'Kaun Banega Crorepati-13
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

कौन बनेगा करोड़पति का पहला सीजन साल 2000 में शुरू हुआ था। शो में कंटेस्टेंट से सवाल पूछे जाते थे जिसके बदले उन्हें चार ऑप्शन मिलते थे। अगर वो सवाल का सही जवाब देते हैं तो उन्हें  विजेता राशि मिलती। बिग ने इस शो को अभी तक होस्ट किया है। हालांकि सीजन 3 को अमिताभ की जगह शाहरुख ने होस्ट किया था लेकिन लोगों को बिग बी की जबरदस्त कमी खली।

विज्ञापन
KBC 13 Amitabh Bachchan shares second promo clip of 'Kaun Banega Crorepati-13
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन केबीसी सीजन 13 होस्ट करते ही नजर आएंगे ही साथ ही उनकी कई फिल्में भी रिलीज होने वाली है। अमिताभ फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं। वहीं वो 'झुंड', 'मेडे' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे। फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed