अमिताभ बच्चन का क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ इन दिनों सुर्खियों मे बना हुआ है। शो में बीते काफी दिनों से जमकर धमाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में अमिताभ बच्चन के इस रियलिटी शो में ‘बंटी बबली 2’ की टीम अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची। इस दौरान फिल्म में नजर आ रहे सितारे यानी रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ ने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर ये गेम खेला।
KBC 13: शो में रानी मुखर्जी ने अमिताभ बच्चन से मांगे पैसे, बिग बी ने दिखाया ‘ठेंगा’, देखें मजेदार वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान बिग बी से कहते हैं कि रानी मुखर्जी आपसे एक मदद चाहती हैं? इस पर अमिताभ पूछते हैं, ‘क्या करें, शो बंद करके चले जाएं यहां से?’ तब रानी अमिताभ बच्चन से पैसों की बात करती हैं। वह कहती हैं, 'बस आप हमें चैरिटी का पैसा दे दीजिए, फिर हम चले जाएंगे यहां से।’ अभिनेत्री की इस बात पर बिग बी अपना अंगूठा दिखाते हुए कहते हैं, ‘ठेंगा मिलेगा आपको यहां से, गेम खेलना पड़ेगा।’
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
इस शो में स्टार्स की मस्ती यहीं पर खत्म नहीं होती। अमिताभ बच्चन के सामने रानी मुखर्जी ये भी बताती हैं कि वह कई बार सुबह ब्रश करना भूल जाती हैं। बिग बी शो में दोनों स्टार से सवाल करते हैं कि कभी वह किसी से बात करते करते उसका नाम भूले हैं? इस पर रानी कहती हैं कि वह तो कई बार ये भी भूल जाती हैं कि उन्होंने ब्रश किया है या नहीं। रानी मुखर्जी की इस बात पर सैफ और अमिताभ हैरान रह जाते हैं।
रानी साथ ही ये भी कहती हैं कि मैं आज की बात नहीं कर रही हूं। आज मैंने ब्रश किया है। हालांकि, रानी मुखर्जी की ये बात सुनकर बिग बी भी अपना रिएक्शन देते हैं। वह कहते हैं कि अच्छा है यहां पर सामाजिक दूरी बनाए हुए हैं। आप हम से दूर ही रहना। अमिताभ की ये बात सुनकर रानी मुखर्जी खूब हंसती हैं। वहीं, इस बात पर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं।