Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
KBC 13: Shweta Bachchan and Navya Naveli Nanda arrived as guests in the 1000th episode Big B got emotional on the question of daughter
{"_id":"61a8f3b9ddb2847d8771afd4","slug":"kbc-13-shweta-bachchan-and-navya-naveli-nanda-arrived-as-guests-in-the-1000th-episode-big-b-got-emotional-on-the-question-of-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 13: 1000वें एपिसोड में बतौर मेहमान पहुंचीं श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा, बेटी के सवाल पर भावुक हुए बिग बी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 13: 1000वें एपिसोड में बतौर मेहमान पहुंचीं श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा, बेटी के सवाल पर भावुक हुए बिग बी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
KBC 13
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
टेलीविजन का मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति बीते 21 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के लिए दर्शकों का प्यार किसी दीवानगी से कम नहीं। शो को कई सालों से होस्ट कर रहे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी इसे अपनी जिंदगी का एक हिस्सा बना चुके हैं। बिग बी के एक खास अंदाज ने आज भी इस शो का स्वाद पुराना नहीं होने दिया। यही वजह है कि 21 सालों बाद भी दर्शक यह शो आज भी सब उतने ही उत्साह और ललक से देखते है, जितने इसकी शुरुआत से देखा करते थे।
इन 21 सालों में शो का हिस्सा बने हर कंटेस्टेंट की एक अलग कहानी देखने को मिली। हर कहानी से जुड़ते- जुड़ते शो ने अपना एक यादों का पिटारा बना लिया। इसी यादों के पिटारे को समेटे अब इस शो ने अपने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। दर्शकों के प्यार के कारण देखते ही देखते यह शो इस मुकाम तक पहुंच गया। ऐसे में इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए इस शुक्रवार अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी उनकी बेटी और नातिन।
Trending Videos
2 of 5
KBC 13
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस शुक्रवार प्रसारित होने वाले स्पेशल एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आएंगी श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा। शो में पहुचे ये खास मेहमान ना सिर्फ बिग बी के साथ 1000 एपिसोड पूरे करने का जश्न मगाएंगे, बल्कि हॉटसीट पर बैठकर शो के होस्ट यानी अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते भी दिखाई देंगे।
इसी क्रम में हाल ही में सोनी चैनल ने इस एपिसोड का एक प्रोमों वीडियो शेयर किया है। वीडियो में श्वेता बच्चन, अमिताभ से पूछती हैं कि ' यह आपका 1000वां एपिसोड है, तो आपको कैसा लग रहा है?' इस पर जवाब देते हुए बिग बी कहते हैं कि 'ऐसा लगा जैसे पूरी दुनिया बदल गई।' इसके बाद वीडियो में केबीसी के 21 सालों को सफर भी दिखाया गया।
4 of 5
KBC 13
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
केबीसी का यह सफर देख अमिताभ भावुक हो गए। इस दौरान वह अपनी आंखों में आए आंसू पोंछते नजर आए। इसके बाद बिग बी मुस्कुरा कर कहते हैं 'ऑल राइट, खेल को आगे बढ़ाते हैं, क्योंकि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है।' अमिताभ बच्चन का यह डायलॉग सुन यहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
KBC 13
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इस शो ने शुरू होते ही दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली थी। शो के तीसरे सीजन को छोड़ अन्य सभी सीजन अमिताभ बच्चन द्वारा ही होस्ट किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।