फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: जब अमिताभ बच्चन ने कपिल शर्मा से मांगी माफी, कॉमेडियन ने शो में बताई वजह

Sat, 13 Nov 2021 08:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 13 Nov 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
KBC 13 When Amitabh Bachchan apologized to Kapil Sharma the comedian explained the reason in the show
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन का क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस शो का 13वां सीजन आ रहा है, जिसमें हर शुक्रवार को एक स्पेशल एपिसोड आता है। इस दौरान अमिताभ बच्चन के सामने सेलिब्रिटी जगत से बड़े चेहरे ये गेम खेलते हुए नजर आते हैं। इस हफ्ते शो में पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता सोनू सूद नजर आए। इस दौरान दोनों ने मिलकर अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना किया। लेकिन खेल के बीच ही कपिल शर्मा अपने मजाकिया अंदाज से सबको हंसाते हुए भी नजर आए।


 
इस खेल के दौरान कपिल शर्मा ने उस पल के बारे में भी बताया, जब अमिताभ बच्चन ने उनसे सबके सामने माफी मांगी थी। कपिल ने इस बारे में बताते हुए कहा कि वह आज तक उस दिन को भूल नहीं पाए हैं। शो के दौरान हुई इस बातचीत का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

KBC 13 When Amitabh Bachchan apologized to Kapil Sharma the comedian explained the reason in the show
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शो में अमिताभ बच्चन कपिल शर्मा की टांग खींचते हैं। वह कपिल का शुक्रिया अदा करते हुए कहते हैं, 'आज मुझे काफी खुशी हो रही है कि आप समय पर आए हैं। आपसे हमें 12 बजे मिलना था और आप ठीक साढ़े चार बजे पहुंचे हैं।' अमिताभ की ये बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

KBC 13 When Amitabh Bachchan apologized to Kapil Sharma the comedian explained the reason in the show
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन की ये बात सुनने के बाद कपिल शर्मा एक किस्सा सुनाते हैं। वह कहते हैं कि बच्चन साहब एक बार हमारे शो पर आए थे। तब हमें एक प्रोमो शूट करना था। उस समय सबसे पहले मैं सुबह 6 बजे सेट पर पहुंच गया था और अमिताभ बच्चन सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर सेट पर आए थे। उस वक्त उन्होंने मुझसे कहा था कि माफ कीजिए मैं दो मिनट लेट हो गया। उनकी बात सुनने के बाद मैंने सोचा था कि कोई दो मिनट भी लेट हो सकता है क्या।’ कपिल की ये बात सुनने के बाद हर कोई हंसने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 When Amitabh Bachchan apologized to Kapil Sharma the comedian explained the reason in the show
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इस दौरान कपिल शर्मा अमिताभ बच्चन को धन्यवाद भी देते हैं। वह कहते हैं कि जब जब मुझे इस शो में बुलाया जाता है, तब तब मेरी मार्केट वैल्यू बढ़ जाती है।

विज्ञापन
KBC 13 When Amitabh Bachchan apologized to Kapil Sharma the comedian explained the reason in the show
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, सोनू सूद कहते हैं कि जब वह कपिल शर्मा के शो में गए थे, तब उन्होंने कपिल को फिट होने के लिए कहा था और कपिल ने उनकी बात को इन्गोर कर दिया था। इसी वजह से उन्होंने अपने जिम ट्रेनर को कपिल के पीछे लगा दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed