कौन बनेगा करोड़पति 13 पर रोज आपको नए-नए मेहमान देखने को मिलते हैं। इन लोगों की जिंदगी से जुड़े किस्से कभी आपको हंसाते हैं तो कभी रुलाते। लेकिन इस शो में हर शुक्रवार को सितारे हिस्सा लेते हैं। आज के दिन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कोरियोग्राफर फराह खान शो मेहमान बनकर आने वाले हैं।
KBC 13: अमिताभ बच्चन ने बताया दीपिका-रणवीर से जुड़ा मजेदार किस्सा, सुनकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने एक अवॉर्ड फंक्शन का किस्सा सुनाया, जिसमें वह रणवीर के इशारों का कुछ अलग ही मतलब समझ बैठे। लेकिन जब उन्हें इन इशारों का मतलब समझ आया वह खुद हंसने लगे।
अमिताभ कहते नजर आ रहे हैं कि एक अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर मंच पर परफॉर्म कर रहे थे। वह क्रेन के जरिए उपर से नीचे आ रहे थे। इस दौरान वह बार-बार अपनी अंगुलियों से कुछ इशारा कर रहे थे। अमिताभ बच्चन को लगा कि वह इशारे उनके लिए हैं, वह भी पलट कर रणवीर को इशारे करने लगे। इस दौरान लगातार कई बार इशारों का सिलसिला चलता रहा।
जया बच्चन ने टोका
जया जी अमिताभ बच्चन के बगल में ही बैठी थीं। वह दोनों के इशारों को बार बार देख रही थी। उन्होंने तुरंत अमिताभ को टोका और आहिस्ता से उनके कान में कहा कि रणवीर ये इशारे तुम्हारे लिए नहीं कर रहा, वो आपके बगल में दीपिका बैठी हुई हैं। ये बात जब अमिताभ को समझ आई तो वह जोर जोर से हंसने लगे।
View this post on Instagram
A post shared by Deepika Padukone Fanpage (@deepikapakistan)
ये किस्सा उस दौरान का है दीपिका और रणवीर की की शादी नहीं हुई थी। यही नहीं दीपिका शो में अमिताभ बच्चन से रणवीर की शिकायत करती हुई भी नजर आएंगी। ये पूरा एपिसोड काफी मजेदार होने जा रहा है। इस एपिसोड में बिरयानी को लेकर फराह खान और अमिताभ बच्चन बहस करते भी नजर आएंगे।