छोटे पर्दे का खतरों से भरा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का अगला सीजन अपने दर्शकों को रोमांच से भरने के लिए तैयार है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी अपनी टीम के साथ तैयार हैं। इस बार भी शो में हर बार की ही तरह टेलीविजन के कई सेलिब्रिटीज दिखाई देने वाले हैं। ये सीजन हर बार की तरह ही बेहद रोमांचक होने वाला है।
Khatron Ke Khiladi 10: डर का डबल डोज देने फिर आए रोहित शेट्टी, टीचर बन ले रहे सबकी क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में चैनल की तरफ से इसका प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। जिसमें रोहित शेट्टी डर की यूनिवर्सिटी से कंटेस्टेंट्स को रूबरू करवाएंगे। प्रोमो देखकर यही लगता है कि इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में डर और रोमांच का एक अलग ही लेवल दिखाई देगा। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि रोहित शेट्टी बुल्गारिया में सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हैं।
खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए रोहित कहते हैं, 'यहां डर लेगा क्लास और देगा त्रास।' शो के प्रोमो में कंटेस्टेंट्स स्कूल की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। उनके बीच शेर, सांड और गैंडे जैसे भारी-भरकम जानवर छोड़ दिए जाते हैं। कंटेस्टेंट्स इन जानवरों से खुद को बचाते नजर आ रहे हैं।
Aa gaye hai professor #RohitShetty Darr ki University lekar. Dekhiye inhe #KKK10 mein, jald hi #Colors par.@MSArenaOfficial @MountainDewIn @KARISHMAK_TANNA @TheKaranPatel @shivin7 @mymalishka @BalrajSyal @adaa1nonly @AmrutaOfficial @dthevirus31 #TejaswwiPrakash #RaniChatterjee pic.twitter.com/FutJPKk6Ip
हालांकि ये सीन बस एक सपने की तरह है। प्रोमो में कंटेस्टेंट्स का डर उनके चेहरे पर साफ जाहिर हो रहा है। अब ये देखना मजेदार होगा कि कौन इस डर के आगे टिक पाएगा और कौन डर के भाग जाएगा। शो के प्रोमो से ही साफ जाहिर है कि इस बार डर का लेवल क्या होने वाला है।
गौरतलब है कि इस सीजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की लिस्ट पहले से ही सामने आ चुकी थी। इस बार शो में करिश्मा तन्ना, करण पटेल, अमृता खानविलकर, आरजे मलिष्का, रानी चटर्जी, अदा खान, शिविन नारंग, धर्मेश येलांडे, तेजस्वी प्रकाश और बलराज सयाल नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़े: 'लव आजकल' के ट्रेलर में कार्तिक संग बोल्ड हुईं सारा, पिता सैफ ने देखते ही कह दी ये बात