{"_id":"5e227f348ebc3e4ae33fd69a","slug":"barc-report-2020-salman-khan-bigg-boss-13-kapil-sharma-show-trp-high","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के 'बिग बॉस 13' और कपिल के शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल, देखिए टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान के 'बिग बॉस 13' और कपिल के शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल, देखिए टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 18 Jan 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman, Nia and Kapil
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2020 के पहले हफ्ते ही बार्क रिपोर्ट आ गई है। यह टीआरपी लिस्ट सलमान खान के 'बिग बॉस 13' के साथ कपिल शर्मा के लिए खुशखबरी लेकर आई है। खास बात है कि साल 2020 की पहली टीआरपी लिस्ट में टॉप पांच में स्टार प्लस के किसी भी सीरियल को जगह नहीं मिली है। यहां तक कि कई सीरियल्स जो पहले टॉप पांच में शामिल थे उनकी टीआरपी में भी गिरावट दिखी। देखिए टॉप 10 सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट....
2 of 5
नागिन 4 की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस लिस्ट में पहले नंबर एकता कपूर का मशहूर सीरियल 'नागिन 4' है। साल 2019 के आखिरी हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह सीरियल नंबर तीन पर था। दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' है जो कि पिछली टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर था। यानी कि इस हफ्ते इस सीरियल को थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है।
3 of 5
Kapil Sharma and Deepika Padukone
- फोटो : twitter
तीसरे नंबर पर कपिल शर्मा को शो है। यह शो बीते काफी वक्त से टॉप पांच सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट से बाहर था ऐसे में नया साल 'द कपिल शर्मा शो' के लिए गुड न्यूज लेकर आया है। चौथे नंबर पर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' ने एंट्री मारी है। पिछली टीआरपी लिस्ट में यह शो टॉप 10 सीरियल्स में भी जगह नहीं बना पाया था। ऐसे में इस शो ने लंबी छलांग मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bigg Boss 13 सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
पांचवेें नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' है। साल 2019 की आखिरी टीआरपी लिस्ट में यह शो टीआरपी के मामले में नंबर सात पर था। छठे नंबर पर 'ये जादू है जिन्न का' सीरियल है। इस शो की टीआरपी में गिरावट हुई है। बीती लिस्ट में यह चौथे नंबर पर काबिज था। सातवें नंबर पर सलमान खान का शो 'बिग बॉस 13' है। इस शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिला है। यह शो पिछले हफ्ते नंबर आठ पर था।
विज्ञापन
5 of 5
tarak mehta
- फोटो : file photo
आठवें नंबर पर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है। इसकी भी टीआरपी में गिरावट हुई है। यह पहले छठे नंबर पर था। नौंवे नंबर पर 'छोटी सरदारनी' है। वहीं दसवें नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल है। इस शो की भी टीआरपी में भारी गिरावट हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।