खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस सीजन में कई बड़े टेलीविजन के कलाकार नजर आ रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, श्वेता त्रिपाठी, अनुष्का सेन और राहुल वैद्य सहित कई बड़े टेलीविजन कलाकार इस सीजन में खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे । इस शो की मेजबानी हमेशा की तरह रोहित शेट्टी ही कर रहे हैं । इस सीजन का आगाज हो चुका है । खतरों के खिलाड़ी का प्रीमियर शनिवार की रात को हुआ। पहले एपिसोड में सभी प्रतियोगियों का परिचय करवाया गया और पहले ही दिन खिलाड़ियों को टास्क दिया गया ।
खतरों के खिलाड़ी 11: पहले ही दिन रोहित शेट्टी ने दिव्यांका त्रिपाठी को बताया फाइनलिस्ट, लोगों ने कहा धाकड़ गर्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी ने दिव्यांका को बातया फाइनलिस्ट
पहले ही दिन रोहित शेट्टी दिव्यांका त्रिपाठी से इतने अधिक प्रभावित हुए कि उन्होने उन्हें कहा कि वो उन्हें फाइनलिस्ट के रूप में देखते हैं। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने एक स्टंट किया । इस स्टंट में दिव्यांका को एक मगरमच्छ को अपने हाथों से एक बॉक्स से उठाकर दूसरे बॉक्स में रखना था। दिव्यांका ने इस टास्क को बहुत ही अच्छे से करके जीत लिया। इतना ही नहीं दिव्यांका के टास्क करने के अंदाज से रोहित शेट्टी इतना अधिक प्रभावित हुए की उन्होने दिव्यांका को कहा कि वो उन्हें फाइनलिस्ट में देखते हैं।
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रेंड
#KKK11 3rd task
Divyanka did so well 😳🔥.. look at Rohit sir. He was so shocked and proud of her.. #KhatronKeKhiladi11 #KKK11 #KhatronKeKhiladi #DarrVsDare@Divyanka_T
पहले ही दिन अपने टास्क से दिव्यांका ने सिर्फ शो के मेजबान रोहित शेट्टी को ही प्रभावित नहीं किया, बल्कि दर्शक भी दिव्यांका के इस अंदाज से इतने ज्यादा खुश हुए कि उन्होने ये हैं मोहब्बतें कि इशी मां को धाकड़ गर्ल बताया और साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की । एक यूजर ने लिखा, ‘दिव्यांका ने इतना अच्छा किया, रोहित सर भी उनसे प्रभावित हो गए’ । दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मेरा परिवार दिव्यांका का ये स्टंट देखकर हैरान हो गया, हां वो फाइनलिस्ट हैं’। देखिए ट्वीट्स
Dude this girl
Now I already make my favorite ❤️#DivyankaTripathi is the best@Divyanka_T you are a superwoman ❤️🔥 larko ko takkar desakteho pic.twitter.com/ZECcobURow
DIVYANKA ON KKK TONIGHT
#DivyankaTripathi pic.twitter.com/5GEiY6Ir8Z
रोहित शेट्टी से मिली तारीफ
दिव्यांका त्रिपाठी ने अमर उजाला से खास बातचीत में ये बताया था कि उन्हें शो मे रोहित शेट्टी से काफी तारीफ मिली थी । उन्होने कहा, ‘अपने गुरु पर विश्वास हमेशा रखना चाहिए। जिन-जिन प्रतियोगियों ने उनकी बात सुनी और समझी उनका काम अमूमन तौर पर हो जाता था। उनका होना आपको आपके स्टंट और संघर्ष में एक भरोसा देता है। उनकी तारीफ के दो बोल भी मिल जाए तो ऐसा लगता है कि मेडल मिल गया। तो मैं बहुत लकी हूं कि मुझे उनकी तारीफों के बोल मिलें हैं। फिल्मों में न सही यहां उनके साथ काम किया और उनके अंडर में स्टंट किए इस बात की मुझे खुशी है।'
खतरों के खिलाड़ी से मिला छवि बदलने का मौका
दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल ये हैं मोहब्बतें में अपने इशी मां के किरदार से दर्शकों का खूब दिल जीता। इस रूप में उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिला। लोगों के दिलों मे दिव्यांका इशी मां बनकर छा गईं । लेकिन खतरों के खिलाड़ी के साथ उन्होने हर किसी को यह बता दिया कि वो हर चुनौती के लिए बिलकुल तैयार हैं । अमर उजाला से बातचीत करते हुए दिव्यांका ने कहा था कि, ‘मेरे लिए ये अनुभव बहुत ही कमाल था क्योंकि मैं वापिस से खतरों के खिलाड़ी में अपना बचपन जी रही हूं। वो कहावत है ना 'अनकहे ढंग से बिन मांगे मोती मिले।' मेरे लिए ये वही था, इससे मुझे अपनी छवि बदलने का भी मौका मिल गया और मेरे लिए ये सोने पर सुहागा हो गया’।