फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरों के खिलाड़ी 11: एक एपिसोड के लाखों रुपये वसूलते हैं ये सितारे, जानिए किसकी है सबसे अधिक फीस

Mon, 19 Jul 2021 08:50 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 19 Jul 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11: From Rahul Vaidya Divyanka Tripathi and Shweta Tiwari  these contestants taking the highest fee for per episode
खतरों के खिलाड़ी फैनक्लब - फोटो : Instagram

लोगों का इंतजार अब खत्म हो चुका है, क्योंकि खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का आगाज हो चुका हैं। शनिवार यानी 17 जुलाई को खतरों के खिलाड़ी का पहला एपिसोड ऑन-एयर हुआ। इस एपिसोड में जहां अर्जुन बिजलानी ने पहला टास्क जीता तो वही राहुल वैद्य और निकी तंबोली अपना पहला टास्क ही नहीं कर पाए। हालांकि इन सबके बीच अगर किसी ने खूब वाहा वाही लूटी तो वो थी दिव्यांका त्रिपाठी, जिन्होंने अपने पहले ही टास्क से ये साबित कर दिया कि वो किसी भी खतरे से खेलने के लिए बिलकुल तैयार हैं। इस शो की मेजबानी की कमान रोहित शेट्टी ने अपने हाथों में संभाली है, जो इससे पहले खतरों के खिलाड़ी के कई सीजन होस्ट कर चुके हैं।



जानिए कितनी फीस लेते हैं आपके चहेते सितारे

खिलाड़ियो के प्रदर्शन को शो में देखने के साथ-साथ लोगों के मन में अक्सर ये उत्सुकता भी बनी रहती है कि आखिर एक खिलाड़ी को एक एपिसोड के लिए कितनी फीस मिलती है। इस सीजन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों कि लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, विशाल अदित्य सिंह और वरुण सूद जैसे कई सितारों ने हिस्सा लिया है। बता दें कि एक एपिसोड के लिए ये सभी खिलाड़ी लाखों की फीस वसूल करते हैं। जो खिलाड़ी इस सीजन में सबसे अधिक फीस ले रहा है उसका नाम जानकर तो आप हैरान हो जाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस सीजन के लिए कौन सा खिलाड़ी कितनी फीस ले रहा है।

Khatron Ke Khiladi 11: From Rahul Vaidya Divyanka Tripathi and Shweta Tiwari  these contestants taking the highest fee for per episode
राहुल वैद्य - फोटो : Instagram

राहुल वैद्य

बिग बॉस 14 के बाद सिंगर राहुल वैद्य की प्रशंसकों की लिस्ट दोगुनी बढ़ गई है और प्रशंसको की तरह उनकी फीस भी। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल वैद्य हर एपिसोड को शूट करने के लिए 15 लाख रुपए ले रहे हैं और वो इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

Khatron Ke Khiladi 11: From Rahul Vaidya Divyanka Tripathi and Shweta Tiwari  these contestants taking the highest fee for per episode
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Instagram

दिव्यांका त्रिपाठी

इशी मां बनकर सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें' में सबका मनोरंजन करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी अपनी परफॉर्मेंस से मेजबान रोहित शेट्टी को भी हैरान कर रही हैं। दिव्यांका टेलीविजन की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल हैं और रिपोर्ट्स की माने तो वो खतरों के खिलाड़ी के एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपए ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11: From Rahul Vaidya Divyanka Tripathi and Shweta Tiwari  these contestants taking the highest fee for per episode
अर्जुन बिजलानी - फोटो : Instagram

अर्जुन बिजलानी

'इश्क में मरजावां' और 'डांस दीवाने' जैसे शो का हिस्सा रहे अर्जुन बिजलानी टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। अर्जुन बिजलानी प्रति एपिसोड के लिए सात लाख रुपए की फीस लेते हैं।

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11: From Rahul Vaidya Divyanka Tripathi and Shweta Tiwari  these contestants taking the highest fee for per episode
श्वेता तिवारी - फोटो : instagram

श्वेता तिवारी

सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा बनकर श्वेता तिवारी ने सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद वो कई टेलीविजन शो का हिस्सा रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता इस शो में पर एपिसोड के लिए चार लाख की अच्छी खासी फीस लेती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed