फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्योंकि सास भी कभी बहू थी: मिहिर के किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे अमर उपाध्याय, यूं मिला था रोल

Sun, 18 Jul 2021 07:50 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 18 Jul 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Kyunki saas bhi kabhi bahu thi Amar upadhayay was not the first choice for Mihir role know how he got the role
अमर उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर एक से बढ़कर एक टीवी शोज बने जिन्होंने सालों साल दर्शकों के दिलों पर राज किया। इसमें एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का नाम शामिल होना लाजमी है। ये टीवी का अब तक का सबसे लंबा चलने वाला शो था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस सीरियल में काम करने वाले ज्यादातर किरदार फिल्मों और टीवी में सक्रिय हैं। वहीं शो की मुख्य नायिका तुलसी यानि स्मृति ईरानी तो केंद्रीय मंत्री बन चुकी हैं। शो की कहानी ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया था।



मिहिर बनकर दिलों में बस गए थे अमर

इस सीरियल में ही अमर उपाध्याय ने मिहिर का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्होंने करोड़ों का दिल जीता था वहीं तुलसी और मिहिर की केमेस्ट्री के तो सभी दीवाने हो गए थे। घर घर में पहचान बनाने वाले अमर को उनकी प्रतिभा के दम पर सीरियल में काम करने का मौका मिला था। हालांकि आपको ये जानकर हैरानी  हो सकती है कि जिस रोल को निभाकर वो दर्शकों के बीच इतने लोकप्रिय हो गए उस किरदार के लिए वो पहली पसंद नहीं थे। इस बात का खुलासा अमर उपाध्याय ने एक इंटरव्यू में किया था।

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi Amar upadhayay was not the first choice for Mihir role know how he got the role
अमर उपाध्याय, स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

अमर ने बताया कि मिहिर का रोल उन्हें शूटिंग शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही मिला था। उन्हें उस वक्त यकीन ही नहीं हुआ था की उन्हें इस रोल के लिए अप्रोच किया जा रहा है। ऑफर के बारे में सुनकर वो तुरंत सेट पर पहुंच गए थे। हालांकि शो में एक शख्स मिहिर का किरदार निभाने के लिए चुन लिया गया था। उन्होंने एक दिन की शूटिंग भी कर कर ली थी।

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi Amar upadhayay was not the first choice for Mihir role know how he got the role
अमर उपाध्याय - फोटो : instagram/amarupadhyay_official

अमर ने कहा कि, 'बाद में पता नहीं चीजें साथ नहीं बैठ पाईं जिसके कारण उस शख्स ने शो छोड़ दिया। इसके बाद मेकर्स ने मुझे फोन किया और कुछ दूसरे एक्टर्स को भी अप्रोच किया। मैं वहां पहुंचा और अपना स्क्रीन टेस्ट दिया। सीरियल की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और मिहिर के किरदार के लिए वो किसी ऐसे शख्स को ढूंढ रहे थे जो तुरंत शूटिंग शुरू कर दे'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kyunki saas bhi kabhi bahu thi Amar upadhayay was not the first choice for Mihir role know how he got the role
अमर उपाध्याय - फोटो : instagram/amarupadhyay_official

बकौल अमर, 'मैंने स्क्रीन टेस्ट दिया और उसे शोभा जी और एकता जी को भेजा गया। दोनों को ही मेरा टेस्ट पसंद आया और उन्होंने कहा कि यही हमारा मिहिर होगा। मैंने भी इस रोल के लिए हां कर दी और उन्होंने उसी दिन से शूटिंग शुरू करने के लिए मुझे कहा और मैं फौरन तैयार हो गया'। उसके बाद मिहिर के किरदार में अमर ने कुछ ऐसा जादू चलाया कि वो सबके पसंदीदा बन गए।

विज्ञापन
Kyunki saas bhi kabhi bahu thi Amar upadhayay was not the first choice for Mihir role know how he got the role
अमर उपाध्याय - फोटो : instagram/amarupadhyay_official

बता दें कि अमर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अलावा 'कसौटी जिंदगी की', 'कुसुम', 'विरासत' और 'साथ निभाना साथिया' जैसे शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं। एकता कपूर के इस शो के जितने भी किरदार थे वो सभी आज टेलीविजन और फिल्म जगत में सफल हैं। अमर और स्मृति के अलावा सीरियल में सुधा शिवपुरी, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, रक्षंदा खान, केतकी दवे और हुसैन क्वाजेरवाला सहित कई कलाकार नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed