सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी प्रशंसकों को बहुत पसंद है। अगर इस जोड़ी के खिलाफ कोई कुछ भी अपशब्द कह दे तो इनके प्रशंसक उनकी क्लास लगाने के बिलकुल नहीं कतराते। बिग बॉस 13 के घर में लोगों ने इनकी जोड़ी को इतना पसंद किया कि लोगों ने इन्हें दोनों का नाम मिलाकर इन्हें सिडनाज का नाम दे दिया। जब भी इनकी कोई वीडियो सामने आती है तो वो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। जितना प्यार सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के प्रशंसक उनसे करते हैं उतना ही प्यार ये भी अपने प्रशंसकों से करते हैं और हाल ही में ये देखने को भी मिला।
सोशल मीडिया: सिडनाज के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने पर भड़के सिद्धार्थ शुक्ला, यूजर की लगाई क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजर ने क्या किया था ट्वीट
दरअसल एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं एक जगह सुन रहा था कि सिडनाज की प्रशंसक सिर्फ आंटियां हैं, कोई कह रहा था कि वो सेक्स से वंचित हैं और उनके पति उनके लिए पर्याप्त नहीं हैं और वो यहां पर अपनी फैंटसी को पूरा करने के लिए आती हैं’। आगे उस यूजर ने कहा कि मैं उस पोर्टल के बारे में नहीं बता सकता बस वो एक प्रतिष्ठित चैनल है, जो महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते है'।
सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया मुंहतोड़ जवाब
सिद्धार्थ शुक्ला ने इस ट्विटर यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ‘ऐसी बात जिस भी इंसान ने कही है वो सच में बीमार है। थोड़ा सम्मान करें और इसे दोबारा न दोहराएं, चाहे आप उस वर्ग के लोगों को पसंद करें या न करें’। सिद्धार्थ ने ट्वीट करके इस यूजर को जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की बात किसी ने भी की हो लेकिन आपको उसे दोहराने की जरूरत नहीं है।
आज भी कायम है सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती
सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती बिग बॉस 13 के घर में शुरू हुई थी। इन दोनों की दोस्ती लोगों को इतनी पसंद आई की लोग आज भी यही चाहते हैं कि इनकी ये दोस्ती प्यार में बदल जाए। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग बॉस के घर में एक-दूसरे के साथ हमेशा हर खुशी और मुश्किल घड़ी में खड़े रहें। खासकर शहनाज गिल ने शो के अंत तक यही कहा कि वो सिद्धार्थ शुक्ला को ये शो जीतते हुए देखना चाहती हैं। जब सिद्धार्थ शुक्ला को सलमान ने शो कि ट्रॉफी हाथों में दी थी तो शहनाज ही उनके लिए सबसे ज्यादा खुश हुई थीं। इन दोनों की जोड़ी प्रशंसकों को इतनी अधिक पसंद हैं कि सोशल मीडिया पर इनके कई सारे फैन क्लब हैं। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी इन दोनों की दोस्ती में कोई बदलाव नहीं आया।
म्यूजिक वीडियो में दिखी सिडनाज की जोड़ी
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने बिग बॉस के खत्म होने के बाद म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया। इनकी जोड़ी को देखने के लिए प्रशंसक हमेशा उत्साहित रहते हैं। इन दोनों ने भुला दूंगा, शोना-शोना जैसी सिंगल में साथ काम किया। इन दोनों के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो सिद्धार्थ शुक्ला हाल ही में 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में नजर आए थे। शहनाज गिल जल्द ही अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म में नजर आने वाली हैं।