{"_id":"630c91bee7bcea29a4281550","slug":"khatron-ke-khiladi-12-faisal-shaikh-and-sriti-jha-to-re-enter-rohit-shetty-show-through-wild-card-entry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khatron Ke Khiladi 12: शो में धमाकेदार वापसी करेंगे फैजल शेख, टीवी की इस बहु की भी होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Khatron Ke Khiladi 12: शो में धमाकेदार वापसी करेंगे फैजल शेख, टीवी की इस बहु की भी होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 29 Aug 2022 03:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फैजल शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले मशहूर रियलिटी गेम शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। जब से इस शो का 12वां सीजन टीवी पर लौटा है, तभी से यह टीआरपी की टॉप पांच की लिस्ट में बना हुआ है। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ, जिसमें रोहित शेट्टी के पसंदीदा कंटेस्टेंट मिस्टर फैजू बाहर हो गए। यह बात इतनी चौंकाने वाली इसलिए थी क्योंकि फैजू की परफॉर्मेंस अभी तक शानदार रही थी। लेकिन रविवार को हुए उनके एलिमिनेशन से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। हालांकि अब मेकर्स ने उनके फैंस के लिए एक ऐसी खबर साझा की है, जो फैजू के प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी।
2 of 4
फैजल शेख, सृति झा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी द्वारा हमेशा अपने जज्बे के लिए तारीफ लूटने वाले फैजल शेख रविवार को बाहर हो गए है। इस एलिमिनेशन से हर किसी को झटका लगा था। हालांकि, मेकर्स ने अब एक खुशखबरी भी दी है, जिसके अनुसार वह अगले हफ्ते वाइल्ड कार्ड के जरिए फैजल शो में दोबारा धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। उनके साथ ही एक और कंटेस्टेंट शो में वापसी करने वाला है। दरअसल, रविवार के एपिसोड में अगले हफ्ते का प्रोमो दिखाया गया, जिसमें फैजल और सृति झा की एंट्री दिखाई गई। आपको बता दें सृति पहले ही एविक्ट हुई थीं।
3 of 4
सृति झा
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार के एपिसोड के आखिर में दिखाए गए प्रोमो में जहां फैजल को कहते सुना गया है , ‘मुझे एक मौका और मिला है। मैं अपनी पूरी जान लगा दूंगा।‘ वहीं सृति कहती हैं, ‘करेगा तो होगा ही।‘ दोनों को दोबारा शो में देख कई कंटेस्टेंट्स का चेहरा उतर जाता है। निशांत भट्ट कहते हैं, ‘खतरा बन के दोनों वापस आए हैं।‘ वहीं तुषार कालिया को कहते सुना गया, ‘दोनों ही बहुत मजबूत कंटेस्टेंट हैं। बहुत मजा आने वाला है।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फैजल शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ रियलिटी शो में इस समय रुबीना दिलैक, कनिका मान, मोहित मलिक, निशांत भट्ट, तुषार कालिया, राजीव अदातिया, प्रतीक सहजपाल और जन्नत जुबैर खतरों से लड़ते नजर आ रहे हैं। इन कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस के कारण अभी तक शो से एरिका पैकर्ड, अनेरी वजानी, शिवांगी जोशी, चेतना पांडे, सृति झा और फैजल शेख बाहर हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।