फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKK 14: आसिम रियाज से हुई लड़ाई पर अभिषेक कुमार ने दी प्रतिक्रिया, बोले- उसे मुझसे ईर्ष्या हो रही थी

Wed, 31 Jul 2024 02:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 31 Jul 2024 02:56 PM IST
विज्ञापन
Khatron ke khiladi 14 Abhishek Kumar reacted to Asim Riaz exit from the show said he was jealous of me
अभिषेक कुमार, आसिम रियाज - फोटो : यूट्यूब
खतरों के खिलाड़ी का सीजन 14 का प्रसारण शुरू हो चुका है। शो का दूसरा एपिसोड ड्रामे से भरपूर रहा। मॉडल और कंटेस्टेंट आसिम रियाज को होस्ट रोहित शेट्टी और दूसरे कंटेस्टेंट से तीखी नोक-झोंक के बाद बाहर कर दिया गया। मॉडल ने सभी को 'लूजर' कहकर अपमानित किया था,  जो रोहित को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। शो में रोहित ने उन्हें चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि "उठा के यहीं पटक दूंगा"। इसके बाद आसिम को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

Kalki 2898 AD Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने उत्तरी अमेरिका में रचा इतिहास, अब तक छाप डाले इतने नोट
 
Khatron ke khiladi 14 Abhishek Kumar reacted to Asim Riaz exit from the show said he was jealous of me
अभिषेक कुमार, आसिम रियाज - फोटो : यूट्यूब
अब अपने यूट्यूब चैनल पर अभिषेक कुमार ने खतरों के खिलाड़ी 14 में हुई लड़ाई को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। अपने ताजा व्लॉग में उन्होंने कहा, "शो में जितना दिखाया गया, वो पूरा नहीं है। बहुत चीजें हुई थीं।" अभिषेक ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि जो एपिसोड में दिखाया गया था,वो बहस लगभग चार से पांच दिनों के बाद हुई थी। 
Khatron ke khiladi 14 Abhishek Kumar reacted to Asim Riaz exit from the show said he was jealous of me
अभिषेक कुमार - फोटो : यूट्यूब
उन्होंने कहा, "मुझे उसमें ईर्ष्या वाला फैक्टर दिख गया था। उसे यह दिख रहा था कि ये लड़का ऊपर कैसे बढ़ गया है'। अभिषेक ने आगे कहा कि आसिम को उनसे ईर्ष्या हो रही थी। उन्होंने कहा, “भाई, किस्मत की बात है, मेहनत की बात है। जलन किसी के साथ किसी को नहीं होनी चाहिए और उसकी जलन वहीं दिख गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron ke khiladi 14 Abhishek Kumar reacted to Asim Riaz exit from the show said he was jealous of me
अभिषेक कुमार - फोटो : यूट्यूब

शो से बाहर होने से पहले जब आसिम रोहित के पास गए तो उसने बाकी कंटेस्टेंट्स को 'लूजर' कहा, अभिषेक ने अपना आपा खो दिया। इससे आसिम और भी ज्यादा नाराज हो गए और हाथ में जूता लेकर अभिषेक की तरफ बढ़ने लगे। यह सब देखकर मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
Khatron ke khiladi 14 Abhishek Kumar reacted to Asim Riaz exit from the show said he was jealous of me
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

असीम को बाहर किए जाने के बाद रोहित शेट्टी ने कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। अब वह इस शो में आगे नहीं बढ़ सकते। उनका अपना नजरिया है, इसमें कोई शक नहीं है और मैं इसका सम्मान करता हूं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वह एक युवा है और भगवान उसे सफलता प्रदान करें।"
Beta: 'बेटा' के लिए पहली पसंद नहीं थीं माधुरी दीक्षित? इस सुपरस्टार अभिनेत्री ने ठुकरा दिया था फिल्म का ऑफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed