{"_id":"64622c120dc1587d1b00c537","slug":"khatron-ke-khiladi-season-13-rohit-shetty-gave-first-task-to-rohit-roy-actor-start-shivering-while-performing-2023-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KKK13 : पहले ही टास्क में हुई रोहित रॉय की हालत टाइट, इस खतरनाक स्टंट ने उड़ा दिए एक्टर के होश","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KKK13 : पहले ही टास्क में हुई रोहित रॉय की हालत टाइट, इस खतरनाक स्टंट ने उड़ा दिए एक्टर के होश
टीवी के पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन शुरू हो गया है। फैंस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीवी और सिनेमा जगत के जाने-माने सेलेब्स रोहित शेट्टी के इस खतरनाक शो में अपनी जान की बाजी लगाते दिखाई देने वाले हैं।
2 of 5
रोहित बोस रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है। हाल ही में शो का पहला स्टंट शूट किया गया, जिसमें कंटेस्टेंट के तौर पर रोहित रॉय को टास्क पूरा करना था। ऐसे में सबसे पहले रोहित रॉय को जब टास्क के लिए बुलाया गया और उन्हें समझाया गया कि करना क्या है।
3 of 5
रोहित बोस रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने जब टास्क के बारे में सुना तो उनके होश उड़ गए और वो थर-थर कांपने लगे। एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने डर का सामना करने पहुंचे एक्टर रोहित के आगे वॉटर स्टंट था, जो कि उन्हें करना था। स्टंट शुरू करने से पहले रोहित रॉय काफी डरे हुए थे और घबराहट के मारे वे कांप रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित बोस रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि, जब एक्टर इस स्टंट को करने जा रहे थे तब वो अपने को-कंटेस्टेंट्स को बता रहे थे कि वो अपने हाथों को महसूस नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि पानी बहुत ही ठंड़ा है। हालांकि, उन्होंने अपना मन मजबूत बनाया और पीछे न हटने का फैसला लिया।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, रोहित शेट्टी के शो में इस सीजन में काफी कुछ मजेदार देखने को मिलेगा। नए टास्क और नए खतरों से कंटेस्टेंट्स का सामना होने वाला है। कहा जा रहा है कि शो का यह सीजन काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।