{"_id":"64620c318e5cb6736e07ee1d","slug":"tv-actor-fahmaan-khan-shocking-revelation-on-casting-couch-said-he-came-from-behind-and-caught-me-2023-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fahmaan Khan: 'वह पीछे से आया और मुझे पकड़ लिया, फिर...', कास्टिंग काउच पर फहमान खान का चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Fahmaan Khan: 'वह पीछे से आया और मुझे पकड़ लिया, फिर...', कास्टिंग काउच पर फहमान खान का चौंकाने वाला खुलासा
फिल्म और टीवी की यह दुनिया चकाचौंध से भरी है। जब लोग यहां करियर बनाने के लिए आते हैं तो वह इस चकाचौंध को देखकर आकर्षित हो जाते हैं लेकिन उनको इसके पीछे के काले सच का पता नहीं होता है। ग्लैमर की इस दुनिया में कास्टिंग काउच आम बात है। हालांकि यह जिसके साथ बीतता है, उसके लिए इसका दर्द भूलना आसान नहीं होता है। कुछ ऐसा ही टीवी एक्टर खान के साथ हुआ था। इमली शो से घर-घर में फेमस होने वाले फहमान ने उनके साथ हुए कास्टिंग काउच पर खुलासा किया है।
2 of 5
फहमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फहमान साल 2014 में मुंबई आए थे तब उनको पहला सीरियल मिला था। इस शो के लिए 8 महीने का वेटिंग पीरियड था और उन्होंने 17 लोगों के साथ टू बीएचके फ्लैट शेयर करना पड़ा था। अभिनेता ने बताया, 'उस वक्त ये स्थिति थी कि चीनी भी अलमारी में लॉक करके रखनी पड़ती थी।' इतने दिन इंतजार करने के बाद फहमान को उनके प्रोजक्ट से निकाल दिया गया।
अभिनेता ने कहा, उस वक्त यह सबसे डिप्रेसिंग टाइम था। ऐसा लगने लगा था कि मैं इतना बुरा हूं कि लोग मुझे अपने शो में लेना ही नहीं चाहते हैं। उस वक्त मेरी हालत सही नहीं थी और मैं किसी से बात नहीं करता था। फिर से सीरियल के लिए ऑडिशन देना शुरू किया तब मुझे एक और सीरियल ऑफर हुआ और मेरी किस्मत बदल गई। मैंने सोचा मुझे अब लीड रोल करना चाहिए और मैंने अपना बजट बढ़ा दिया, लेकिन टीवी के नियम मुझे समझ में नहीं आए और मुझे काम मिलना बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फहमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फहमान ने आगे कहा अभिनेता ने बताया कि अपने करियर में वह ऐसे लोगों से भी मिले जिन्होंने उनको गलत तरीके से छुआ। उन्होंने बताया कि वह एक कास्टिंग डायरेक्टर से मिले जो मशहूर एक्टर्स का नाम ले रहे थे। एक्टर ने बताया, 'मैं समझ गया कि वह क्या चाहते थे। तो मैंने उनसे अंत में पूछा, 'मुझे साफ-साफ बताओ कि तुम क्या चाहते हो'। उसने मुझे बताया और मैंने कहा, 'ठीक है, धन्यवाद।
विज्ञापन
5 of 5
फहमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फहमान ने आगे कहा, 'मैं आपका सम्मान करता हूं लेकिन मैं उस तरह का लड़का नहीं हूं। मैं बाहर निकलने लगा और फिर वह आदमी तुरंत पीछे से आया और मुझे पकड़ लिया। उन्होंने मुझे बहुत ही बुरे तरीके से गले लगाया। तो मैंने उसे धक्का दिया। उसने कहा कि वह मेरे लिए पुलिस बुलाएगा। मैंने उससे कहा कि पुलिस को यहां आने में 15 मिनट लगेंगे और अगले 15 मिनट में अगर तुमने मुझे फिर से छुआ, तो मैं तुम्हारे सिर पर लात मार दूंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।