टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 13 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। रोहित शेट्टी के इस शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन के जंगलों में हो रही है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट ने पहुंच कर इसके प्रोमो शूट कर लिया है।साथ ही कंटेस्टेंट ने केपटाउन की खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की हैं।
KKK 13: केपटाउन में मस्ती करते नजर आए खतरों के खिलाड़ी 13 के यह कंटेस्टेंट, साझा की लोकेशन की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव ठाकरे ने साझा की तस्वीरें
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद कई कंटेस्टेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ने केपटाउन का मजा लेते हुए अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी के एक एपिसोड के छह लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।
View this post on Instagram
रोहित रॉय ने अंजुम संग साझा की तस्वीर
इसके साथ ही शो के दूसरे कंटेस्टेंट रोहित रॉय ने भी अपने इंस्टाग्राम पर केपटाउन में एंजॉय करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह एक्ट्रेस अंजुम के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों बेहद बॉसी अंदाज में पोज दे रहे हैं। एक्ट्रेस अंजुम फकीह भी खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा हैं। वह भी शो के दौरान बड़े बड़े खतरे मोल लेते हुए नजर आएंगी।
View this post on Instagram
ये कंटेस्टेंट होंगे शो का हिस्सा
आपको बता दें कि इस शो में शीजान खान, रोहित बोस राय, शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, अर्चना गौतम, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, अर्जित तनेजा, मधुर और नीरा बनर्जी नजर आने वाले हैं। वहीं, खतरों के खिलाड़ी 13, जून के आखिर या फिर जुलाई की शुरुआत में स्क्रीन पर नजर आ सकता है।
Parineeti-Raghav: रोमांटिक अंदाज में परिणीति ने राघव के लिए गाया सॉन्ग, आप नेता ने एक्ट्रेस को किया किस
कंटेस्टेंट की फीस को लेकर बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक शिव ठाकरे प्रति एपिसोड छह लाख, अर्चना गौतम चार लाख, डेजी शाह 15 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं।