टीवी का मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। वहीं शो की बात करें तो इसका किरदार काफी एंटरटेनिंग है। तारक मेहता में सबसे ज्यादा कॉमिक टाइमिंग के लिए जेठालाल को याद किया जाता है। ऐसा कहा जा सकता है कि जेठालाल तारक मेहता की जान हैं। उनको लेकर खबरें आती रहती हैं कि अभिनेता के पास मुंबई में आलीशन बंगला और महंगी कार है। अब इसपर दिलीप जोशी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
TMKOC: 'जेठालाल' के पास नहीं है ऑडी और स्विमिंग पूल वाला घर? दिलीप जोशी ने बताया क्या है इसके पीछे का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे भी पढ़ें- The Kerala Story: प्रोपेगेंडा फिल्म कहे जाने पर बोले एक्टर, एक-दो लोगों के साथ भी ऐसा हुआ तो जरूर देखें फिल्म
दिलीप जोशी ने इस बारे में भी बात की जब वह बेरोजगार हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि साल 2007 में उनके पास कोई काम नहीं था। उस दौरान वह लगभग बेरोजगार हो गए थे। तब अभिनेता के पास कॉमेडी सर्कस से ऑफर आया लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया था। अभिनेता ने बताया कि कॉमेडी सर्कस में ज्यादातर कॉमेडी घटिया स्तर की होती थी। इसलिए उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
इसके कुछ समय के बाद अभिनेता को तारक मेहता शो से ऑफर आया और उन्होंने इसके लिए हां कर दिया। तब से अब तक वह जेठालाल के किरदार से चमक रहे हैं। बता दें कि दिलीप जोशी ने साल 1989 में फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस फिल्म में हाउस हेल्प की भूमिका निभाई थी।
मैंने प्यार किया के बाद वह वन 2 का 4, हम आपके हैं कौन और फिर भी दिल है हिंदुस्तानी समेत कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं। वहीं तारक मेहता की बात करें तो यह शो पिछले 15 साल से लगातार चल रहा है, लेकिन इसके तमाम पुराने कलाकार शो छोड़कर जा चुके हैं। उनकी जगह नए लोगों की एंट्री हो गई है। लेकिन अभी भी फैंस को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार है।