Chashni: इस टीवी अभिनेता ने 10 किलो तक घटा लिया अपना वजन, जानिए कैसे बने छोटे पर्दे के फैमिली मैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Salman Khan: ममता बनर्जी से सलमान खान ने की मुलाकात, सामने आया वीडियो
वैसे तो 'चाशनी' दो बहनों की कहानी है जो बाद में सास बहू बन जाती हैं। लेकिन साईं केतन राव की भूमिका में इस सीरियल में बहुत खास है। यह धारावाहिक दो संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करता है। साईं केतन राव कहते हैं, 'मैं अपने आपको काफी खुश किस्मत मानता हूं कि 'मेहंदी है रचने वाली' के बाद 'चाशनी' में भी मुझे जबरदस्त किरदार निभाने का मौका मिला है। मुझे वास्तव में लगता है कि यह किसी प्रकार का आशीर्वाद है, मैं बस धन्य महसूस करता हूं कि मैं इस तरह के समर्थन के लिए भगवान, अपने माता-पिता और हर किसी को धन्यवाद देता हूं।'
Parineeti Raghav Engagement: परी-राघव की सगाई में ‘नो फोन पॉलिसी’, जमा कराए गए मेहमानों के सेलफोन
अभिनेता साईं केतन राव ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की। वह 'नेने राजू नेने मंत्री', 'अजय पासय्याडू', 'व्याकुंटापाली', 'पेल्लीकुटुरु पार्टी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हिंदी में उनकी शुरुआत धारावाहिक 'मेहंदी है रचने वाली' से हुई थी। इस सीरियल में साईं केतन राव के काम की खूब तारीफ हुई और उनकी दिली ख्वाहिश है कि अगर इसका दूसरा सीजन बने तो उसमे जरूर काम करना चाहेंगे।
Vicky Kaushal's Next: विक्की कौशल की नई फिल्म के नाम से उठा पर्दा, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी आएंगे नजर
सीरियल 'मेहंदी है रचने वाली' के बारे में साईं केतन राव कहते हैं, 'यह शो मेरे लिए बेहद खास शो रहा है। इस शो में मुझे राघव के तौर पर एक अलग पहचान दी है। इस बार 'चाशनी' में एक फैमिली मैन के तौर पर नजर आ रहा हूं, यह मेरे करियर का बहुत ही खास किरदार है। मेरी शुरू से यही कोशिश रही है कि किरदार कैसा भी हो, उसमे अपना सौ प्रतिशत देना है। यह एक एक्टर होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है।'
Tunisha Sharma: 'अली बाबा- दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर लगी भीषण आग, इसी जगह मृत पाई गई थीं तुनिशा शर्मा