फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: बेरोजगार होने के बावजूद भी 'जेठालाल' ने ठुकरा दिया था 'कॉमेडी सर्कस' का ऑफर, हैरान कर देगी वजह

Fri, 12 May 2023 07:01 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 12 May 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah dilip joshi rejected comedy circus Due to this reason know here
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ जहां शो में श्रीमती 'रोशन सोढ़ी' की भूमिका में नजर आने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी तरफ शो में 'जेठालाल चंपकलाल गड़ा' की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर दिलीप जोशी ने एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है।


 
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah dilip joshi rejected comedy circus Due to this reason know here
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अपनी जबर्दस्त एक्टिंग की बदौलत लाखों दिलों पर राज करते हैं। दिलीप ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बातचीत करने के दौरान कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए दिलीप जोशी ने खुलासा किया कि साल 2007 में उनके पास काम नहीं था और ना ही उनके पास कोई प्रोजेक्ट था।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah dilip joshi rejected comedy circus Due to this reason know here
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "साल 2007 में एक नाटक जो मैं करता था, वह बंद हो गया। मेरा एक शो भी बंद हो गया। एक ऐसा दौर था कि कोई काम नहीं था। काम के लिए कोई फोन भी नहीं आता था। मेरे दो बच्चे थे और परिवार का ध्यान रखना था। बच्चों की स्कूल की फीस जमा करना भी मेरे लिए कठिन हो गया था। मुझे बतौर अभिनेता काम करना पड़ा था कि मैं अपने आपको एस्टेब्लिश कर सकूं। मुझे एक्टिंग के अलावा कुछ नहीं आता था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah dilip joshi rejected comedy circus Due to this reason know here
दिलीप जोशी

दिलीप आगे कहते हैं, "इसी दौरान मुझे कॉमेडी सर्कस का ऑफर आया था। इस शो में जो कॉमेडी होती थी, वह अश्लील होती थी, वह मुझे अच्छा पैसा दे रहे थे लेकिन मैंने कभी ऐसा काम नहीं करना चाहता था, जहां मेरा परिवार बैठकर उसे साथ न देख सके। मेरे बच्चों को मेरा काम देखना चाहिए। उन्हें मुझ पर गर्व होना चाहिए। इसी के चलते मैंने कॉमेडी सर्कस को रिजेक्ट कर दिया था।"

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah dilip joshi rejected comedy circus Due to this reason know here
दिलीप जोशी - फोटो : Twitter

अभिनेता को कॉमेडी सर्कस को रिजेक्ट करने के डेढ़ महीने के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा का ऑफर आया। इसके बाद शो में जेठालाल की भूमिका निभाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। दिलीप अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इतना ही नहीं एक्टर कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें-  Donal Bisht: बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट को आया 'धर्मा प्रोडक्शंस' से फर्जी कॉल, अभिनेत्री ने कहा-जागरूकता है जरूरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed