टीवी के मशहूर डांस शो डांस दीवाने 3 में विवादित कमेंट्स को लेकर शो के होस्ट राघव जुयाल चर्चा में आ गए हैं। दरअसल राघव ने असम की एक कंटेस्टेंट को शो में परचिय करवाते वक्त उसे मोमो और चाइनीज कहा जिसे लेकर लोगों ने काफी नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर तो राघव को ट्रोल किया ही गया साथ ही असम के मुख्यमंत्री ने भी उनकी बातों पर कड़ी आपत्ति जताई। अब इस मामले में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि, 'यह ऐसे लोगों की उचित परवरिश की कमी को दर्शाता है और इस तरह की मानसिकता हमारे राष्ट्रीय एकीकरण को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने लिखा कि मनोरंजन में से अपमान और पूर्वाग्रह निकाल दें तो यह बहुत बेहतर है। असम और नार्थ ईस्ट के लोग उतने ही भारतीय हैं जितने बाकी सभी लोग'।
Dance Deewane 3: असम की कंटेस्टेंट को मोमो कहने वाले विवाद पर किरण रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया, बोले- यह परवरिश की कमी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राघव जुयाल गुवाहाटी असम की कंटेस्टेंट गुंजन सिन्हा को स्टेज पर बुलाते हैं। इसी के साथ वह उसे अजीब भाषा में बुलाते नजर और राघव ने इस दौरान मोमो ,चाउमीन और गिबरिश चाइनीज शब्दों का भी इस्तेमाल किया। राघव का ये वीडियो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ आया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए उनसे सवाल भी किया कि उन्हें किसने कह दिया इस तरह देश के लोगों को चाइनीज कहें।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कहा गया कि असम की गुंजन सिन्हा के लिए मोमो और चाइनीज जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया और माधुरी दीक्षित, रेमो डिसूजा ने इस पर किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई। असम के लोग चाइनीज नहीं है लेकिन फिर भी शोज में ऐसे कमेंट्स किए जाते हैं। यह सब कब रुकेगा।
Racism!@TheRaghav_Juyal introducing Gunjan Sinha of Assam in #DanceDeewane3 of @ColorsTV with "Momo", "Chinese" and celebs like @remodsouza, @MadhuriDixit have no objection in it.
People of Assam is not Chinese, yet such shows always do racism comments.
When will it stop? pic.twitter.com/cOTA8s8nvy
असम के सीएस हिमंता बिस्वा सरमा ने इस पूरे मामले को शर्मनाक बताया है, ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है 'यह मेरे संज्ञान में आया है कि एक लोकप्रिय रियलिटी शो होस्ट राघव ने गुवाहाटी के एक प्रतिभागी के खिलाफ नस्लवादी शब्दों का इस्तेमाल किया है। यह शर्मनाक और पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जातिवाद का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है और हम सभी को इसकी स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए।'
विवाद बढ़ता देख राघव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मामले पर सफाई देते नजर आ रहे हैं। राघव कहते हैं 'मेरी एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसके लिए मुझे हेट कमेंट्स मिल रहे हैं और रेसिस्ट कहा जा रहा है। पूरे शो में से एक छोटी सी क्लिप निकालकर जज करना ना मेरी मेंटल हेल्थ के लिए सही नहीं है। दरअसल, शो में छोटी बच्ची गुंजन गुवाहाटी से आयी थी। हम बच्चों से पूछते हैं कि आपकी हॉबी क्या है। तब गुंजन ने बताया कि मैं चाइनीज में बात कर सकती हूं। चाइनीज मतलब जिबरिश में। जब भी वह यह कहती तो हम सब हंसते थे। वह सारे एपिसोड्स में वैसे ही बोलती थी। इसी वजह से शो के एक एपिसोड में मैंने उसे उसके तरीके से बुलाया था। जब आप सारे एपिसोड्स देखेंगे तो आप समझ पाएंगे।'