फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKK 12: 'खतरों के खिलाड़ी 12' में हुआ पहला एलिमिनेशन, ये कंटेस्टेंट हुईं शो से बाहर

Tue, 05 Jul 2022 02:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 05 Jul 2022 02:17 PM IST
सार

टेलीविजन के मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी हमेशा से ही दर्शकों को काफी पसंद आता रहा है। शो में हर बार मनोरंजन जगत के जाने-माने कलाकार अलग-अलग तरह के स्टंट और टास्क करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
Kkk 12: Erika Packard becomes first contestant to be evicted from Khatron ke khiladi 12
KKK 12 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी हमेशा से ही दर्शकों को काफी पसंद आता रहा है। शो में हर बार मनोरंजन जगत के जाने-माने कलाकार अलग-अलग तरह के स्टंट और टास्क करते नजर आते हैं। इसी क्रम में इस शो के 12वें सीजन में भी कई मशहूर सितारे हिस्सा ले रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है। हर बार तरह इस बार भी इस शो को मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ही इसे होस्ट कर रहे हैं। शो के इस सीजन में एरीका पैकर्ड भी नजर आईं। हालांकि, शो में उनका यह सफर शुरू होते ही खत्म हो गया।

Kkk 12: Erika Packard becomes first contestant to be evicted from Khatron ke khiladi 12
एरिका पैकर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में प्रसारित हुए शो के लेटेस्ट एपिसोड में पहले कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन किया गया। मॉडल एरिका पैकर्ड एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 से बाहर होने वाली पहली प्रतियोगी बनीं। शो के दौरान एरिका ने एक टास्क में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने मोहित मलिक और तुषार कालिया के साथ एक स्टंट किया। हालांकि, स्टंट में अपने प्रदर्शन के चलते वह एलिमिनेशन राउंड में पहुंच गईं। एलिमिनेशन राउंड में एरिका, अनेरी वजानी और जन्नत ज़ुबैर के बीच टास्क हुआ, जिसमें एरिका बाहर हो गई। 

 

Kkk 12: Erika Packard becomes first contestant to be evicted from Khatron ke khiladi 12
एरिका पैकर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

शो से इतनी जल्दी बाहर होने पर एरिका ने कहा कि, "इस शो से इतनी जल्दी बाहर होने पर मुझे बहुत दुख हो रहा है। शो करने का यह बहुत अच्छा अनुभव था। टेलीविजन की दुनिया में यह मेरा पहला मौका था, मैंने पहली बार सब कुछ किया, जिसमें स्टंट करना और अपने साथी प्रतियोगियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना शामिल था। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगा कि यह थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि मैं इंडस्ट्री से नहीं हूं। यहां हर कोई विनम्र, अच्छा और उत्साहजनक था, क्योंकि वे जानते थे कि मैं यहां नई हूं। मैं अपने सभी दोस्तों के साथ संपर्क में रहने चाहती हूं, विशेष रूप से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जो मैंने शो में बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kkk 12: Erika Packard becomes first contestant to be evicted from Khatron ke khiladi 12
एरिका पैकर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, “इस तरह एक रियलिटी शो में होना मेरे लिए अपने आप में एक डर था जिसे मैंने दूर कर लिया है। स्टंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। एलिमिनेशन स्टंट के दौरान मैं थोड़ा घबरा गई और इसलिए जीत नहीं सकी। बस यही था कि स्टंट के दौरान किसने बेहतर काम किया। यह मेरे लिए बहुत अच्छी सीख रही है, और मैं हमेशा उन यादों को संजो कर रखूंगी, जो मैंने यहां बनाई हैं और जो सबक मैंने जीवन भर सीखा है, उन्हें संजो कर रखूंगी। खतरों के खिलाड़ी का प्रसारण हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स पर होता है। शो में भाग लेने वाले अन्य प्रतियोगियों में रुबीना दिलाइक, प्रतीक सहजपाल, श्रीति झा, निशांत भट, राजीव अदतिया जैसै कलाकार शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed