फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKK 12: रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे ये सोशल मीडिया स्टार, अगले कंटेस्टेंट के नाम पर लगी मुहर

Sat, 07 May 2022 03:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 07 May 2022 03:05 PM IST
सार

टेलीविजन के मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के बीते सीजन को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब मेकर्स जल्द ही इस शो का नया सीजन शुरू करने वाले हैं।

विज्ञापन
KKK 12: Internet sensation Faisal Shaikh aka Mr.Faisu to be a part of Khatron Ke Khiladi 12
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : Social media

टेलीविजन के मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के बीते सीजन को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब मेकर्स जल्द ही इस शो का नया सीजन शुरू करने वाले हैं। यह शो शुरूआत से ही दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक रहा है। शो की थीम और इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स द्वारा किए जाने वाले स्टंट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। शो के12वें सीजन के शुरू होने की खबर के साथ ही अब दर्शक इसमें शामिल होने वाले कलाकारों के नाम जानने को उत्सुक हैं।

KKK 12: Internet sensation Faisal Shaikh aka Mr.Faisu to be a part of Khatron Ke Khiladi 12
फैजल शेख - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैसू अब 'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन में डेयरिंग स्टंट करते नजर आएंगे। शो का हिस्सा बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए फैजल ने कहा कि “सोशल मीडिया सुपर-स्टार होने से लेकर अब खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने तक, यह एहसास अपने आप में अद्भुत है। 

KKK 12: Internet sensation Faisal Shaikh aka Mr.Faisu to be a part of Khatron Ke Khiladi 12
राजीव अदातिया और एक्ट्रेस चेतना पांडे - फोटो : Social media

उन्होंने आगे कहा कि एक्शन के सुपरस्टार, रोहित शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करना और उनकी सलाह के तहत रोमांच का प्रदर्शन करना एक अलग एहसास है। मैं इस सीजन में मिलने वाले रोमांच और एक्शन के लिए तैयार हूं।" इससे पहले आई रिपोर्ट में शो में शामिल होने वाले दो और कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए थे। रोहित शेट्टी के इस शो में बिग बॉस 15 में अपने प्रदर्शन के दर्शकों का मनोरंजन करने वाले राजीव अदातिया और एक्ट्रेस चेतना पांडे बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KKK 12: Internet sensation Faisal Shaikh aka Mr.Faisu to be a part of Khatron Ke Khiladi 12
खतरों के खिलाड़ी 11  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में जल्द ही शुरू की जाएगी। खबरों की मानें तो शो के प्रतियोगी मई के आखिरी हफ्ते में होस्ट रोहित शेट्टी के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। शो कथित तौर पर प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। इस साल होने वाले शो के इस सीजन में टेलीविजन जगत के कई मशहूर कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं। टीवी कलाकारों के साथ-साथ इस शो में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
KKK 12: Internet sensation Faisal Shaikh aka Mr.Faisu to be a part of Khatron Ke Khiladi 12
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस शो में प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट भी नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी स्टार एरिका फर्नांडीस, ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा, शिवांगी जोशी, कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस सृति झा भी इस बार केकेके में नजर आएंगी। यह शो इस साल जून से टेलीविजन पर प्रसारित होने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed