टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस हर साल 7 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनकी गिनती छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। उनका जन्म साल 1993 में एक ईसाई परिवार में हुआ था। एक साधारण से परिवार से टीवी की मशहूर एक्ट्रेस बनने का उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है। आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें-
Erica Fernandes: साधारण परिवार में जन्मी एरिका ने ऐसे तय किया 'कसौटी' की 'प्रेरणा' तक का सफर, दिलचस्प है यह किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2011 में उन्होंने मिस महाराष्ट्र प्रतियोगिता में भाग लिया और इसकी विनर रहीं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। इसके अलावा उन्होंने 'बॉम्बे टाइम्स फ्रेश फेस', 'पेंटालून्स फेमिना मिस फ्रेश फेस 2011' का ताज भी अपने नाम किया।
उनकी पहली फिल्म का किस्सा काफी दिलचस्प है। माडलिंग में सफलता पाने के बाद उन्हें फिल्मों में एक्टिंग के भी ऑफर आने लगे थे। इस दौरान एरिका की तस्वीर साउथ डायरेक्टर शशि ने मीरा काथिरावन के ऑफिस में देखी। उस समय मीरा एरिका के साथ दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद जब शशि ने अपनी फिल्म एंथु एंथु एंथु की कास्टिंग शुरू की तब उन्होंने एरिका को भरत के साथ यह फिल्म करने का ऑफर दिया जिसे एक्ट्रेस ने स्वीकार कर लिया। इस फिल्म में एरिका का रोल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का था। उनकी दूसरी फिल्मों में देरी के कारण एंथु एंथु एंथु उनकी पहली रिलीज फिल्म बनी। साल 2014 में उन्होंने कन्नड़ में अपनी शुरुआत फिल्म निन्नीडेल के साथ की। फिल्म में पुनीत राजकुमार के साथ उन्हें कास्ट किया गया था। इसके बाद उन्होंने नीला माधब पांडा की हिंदी फिल्म बबलू हैप्पी है में भी काम किया।
साल 2016 में उन्होंने सोनी टीवी के कुछ रंग प्यार के ऐसे भी से टेलीविजन पर अपना डेब्यू किया। इस सीरियल में वह डॉ सोनाक्षी बोस की भूमिका में नजर आई थीं। इस शो में उनके साथ शाहीर शेख भी नजर आए थे। यह शो काफी मॉडर्न था। इस शो में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी सराहा गया था। इसके बाद साल 2018 में उनके हाथ बड़ी कामयाबी लगी। उन्हें एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा शर्मा का लीड रोल मिल गया। इस किरदार की वजह से वह घर-घर में फेमस हो गईं। साल 2020 तक पार्थ समथान के ऑपोजिट उन्होंने इस सीरियल में काम किया। इसके अलावा उसी साल उन्हें म्यूजिक वीडियो जुदा कर दिया और मौला में भी देखा गया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें साल 2021 में उन्हें आखिरी बार शाहिर शेख के साथ कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के तीसरे सीजन में देखा गया था। यह शो नवंबर 2021 तक ऑन एयर रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह जल्द ही डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा के नए सीजन में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस शो के मेकर्स ने दोबारा छोटे पर्दे पर वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले इस शो के लिए एरिका को ही ऑफर दिया गया है।