फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Gupta Birthday: छेड़छाड़ के आरोप से लेकर शिल्पा शिंदे संग लड़ाई तक, इन विवादों में रहा विकास गुप्ता का नाम

Sat, 07 May 2022 07:36 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 07 May 2022 07:36 AM IST
विज्ञापन
happy birthday vikas gupta From charge of molestation to fight with Shilpa Shetty this is Vikas Gupta controversy
विकास गुप्ता बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी प्रोड्यूसर, क्रिएटिव डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और होस्ट विकास गुप्ता आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। विकास गुप्ता टीवी की दुनिया में अपने रियलिटी शोज के लिए जाने जाते हैं। वह कई रियलिटी शोज का चेहरा रहे हैं लेकिन ज्यादातर फैंस उन्हें बिग बॉस के लिए जानते हैं। विकास 'बिग बॉस' के कई सीजन में नजर आ चुके हैं। फैंस उनके अंदाज को काफी पसंद करते हैं लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि विकास गुप्ता अपने विवादों के लिए भी जाने जाते हैं। इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ उनके पंगे हुए हैं। आइए आपको इस खास दिन पर विकास गुप्ता के विवादों के बारे में बताते हैं। 

happy birthday vikas gupta From charge of molestation to fight with Shilpa Shetty this is Vikas Gupta controversy
vikas gupta - फोटो : सोशल मीडिया

बायसेक्सुअल का एलान
साल 2020 में विकास गुप्ता ने खुलासा किया था कि वह बायसेक्सुअल हैं। इस खुलासे ने विकास के फैंस को हैरान कर दिया था लेकिन लोगों ने उनकी खूब तारीफ की थी। हालांकि, विकास गुप्ता के परिवार ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। आज के समय में वह अपनी मां और भाई से दूर रहते हैं।

happy birthday vikas gupta From charge of molestation to fight with Shilpa Shetty this is Vikas Gupta controversy
पार्थ समथान और विकास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

पार्थ समथान ने लगाया था गंभीर आरोप
विकास गुप्ता पर पार्थ समथान ने छेड़खानी जैसा गंभीर आरोप लगाया था। पार्थ ने कहा था कि विकास ने उन्हें धमकी दी है कि वह उनका करियर बर्बाद कर देंगे। इसके अलावा, पार्थ ने विकास पर काम के पैसे रोक देने का आरोप भी लगाया था। दोनों के बीच का विवाद पुलिस तक पहुंच गया था। पार्थ ने विकास के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday vikas gupta From charge of molestation to fight with Shilpa Shetty this is Vikas Gupta controversy
विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शिंदे संग विवाद
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता का विवाद मनोरंजन जगत में काफी पॉपुलर है। शिल्पा ने विकास पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। शिल्पा का कहना था कि विकास गुप्ता की वजह से ही उन्होंने सीरियल 'भाभी जी घर पर है' छोड़ा था। दोनों एक साथ रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आए थे। इस शो में भी दोनों की लड़ाई हमेशा चर्चा में बनी रहती थी।

 

विज्ञापन
happy birthday vikas gupta From charge of molestation to fight with Shilpa Shetty this is Vikas Gupta controversy
विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियांक शर्मा संग रिश्ता
विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा रिलेशनशिप में रह चुके हैं और इस बात का खुलासा विकास ने अपने एक वीडियो में किया था। विकास ने अपने एक वीडियो में बताया था कि वह और प्रियांक दो साल तक एक ही घर में साथ रह चुके हैं। विकास ने प्रियांक पर उनके साथ बुरा बर्ताव का आरोप लगाया था। बता दें कि दोनों 'बिग बॉस 11' में एक साथ नजर आ चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed