फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee with Karan: करण जौहर के चैट शो में इन सेलेब्स के बयानों ने मचा दिया था हंगामा, सुनकर फैंस भी हो गए थे हैरान

Wed, 06 Jul 2022 09:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 06 Jul 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan Controversial Statements These Stars Ruckus Karan Johar From Hardik Pandya To Aamir Khan
koffee with karan - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 के साथ लौट रहे हैं। इस बार 'कॉफी विद करण' टीवी पर टेलीकास्ट न होते हुए डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगा। करण जौहर का ये शो फैंस के बीच काफी पॉपुलर रहता है क्योंकि सेलेब्स द्वारा हर सीजन में कुछ ऐसे बयान दिए गए हैं, जिस पर खूब बवाल हुआ है।  आइए आपकोसेलिब्रिटी गेस्ट के विवादित बयानों के बारे में बताते हैं।

Koffee With Karan Controversial Statements These Stars Ruckus Karan Johar From Hardik Pandya To Aamir Khan
Kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत
इस लिस्ट में कंगना रणौत का नाम सबसे ऊपर है। सब जानते हैं कि कंगना रणौत करण जौहर को घेरने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं और जब अभिनत्री ‘कॉफी विद करण’ में अपनी फिल्म ‘रंगून’ का प्रमोशन करने सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं, तब भी कंगना ने करण जौहर के लिए बयान देकर सबको हैरान कर दिया। शो में करण जौहर ने कंगना रनौत से पूछा था कि फिल्म इंडस्ट्री में वह कौन है जिसने उन्हें अनावश्यक रवैया दिया? इस पर कंगना रनौत ने करण जौहर का नाम लिया था। कंगना ने करण जौहर को मूवी माफिया और नेपोटिज्म करने वाला तक कहा दिया था।

Koffee With Karan Controversial Statements These Stars Ruckus Karan Johar From Hardik Pandya To Aamir Khan
koffee with karan - फोटो : सोशल मीडिया

हार्दिक पांड्या
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी ‘कॉफी विद करण’ में बतौर गेस्ट नजर आ चुके हैं। इस दौरान हार्दिक पंड्या ने खुलासा किया था कि वह कई महिलाओं के साथ रिलेशन में रह चुके हैं और उन्होंने अपने माता-पिता से अपने किसी भी रिलेशन को नहीं छिपाया है। उन्होंने ये भी बताया था कि जब उन्होंने पहली बार एक महिला के साथ संबंध बनाए थे तब भी उन्होंने माता-पिता को बताया था, 'आज मैं कर के आया।' हार्दिक पांड्या के इस बयान पर खूब बवाल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan Controversial Statements These Stars Ruckus Karan Johar From Hardik Pandya To Aamir Khan
koffee with karan - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के सवाल-जवाब
बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट होना आम बात है। करण जौहर के शो में भी अभिनेत्रियां दूसरी एक्ट्रेस के लिए बयान दे चुकी हैं। शो के तीसरे सीजन के एक एपिसोड में करीना कपूर ने कहा था कि वह प्रियंका चोपड़ा से पूछना चाहती हैं कि उन्हें अपना लहजा कहां से मिला? इस सीजन के एक एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा भी बतौर गेस्ट आई थीं। तब उन्होंने करीना के इस सवाल पर काफी मजेदार जवाब दिया था। प्रियंका ने कहा, ‘वही जगह जहां से उसके प्रेमी को मिलता है।’

विज्ञापन
Koffee With Karan Controversial Statements These Stars Ruckus Karan Johar From Hardik Pandya To Aamir Khan
koffee with karan - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
‘कॉफी विद करण’ के तीसरे सीजन के एक एपिसोड में दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर भी नजर आई थीं। इस दौरान दोनों ही अभिनेत्रियों ने करण जौहर के साथ खूब मस्ती की। दीपिका पादुकोण ने इस एपिसोड में अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर पर तीखा बयान दिया था। करण जौहर ने दीपिका से पूछा था कि रणबीर को किस प्रोडक्ट का विज्ञापन करना चाहिए? इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'कंडोम।' इस एपिसोड के बाद रणबीर कपूर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर दीपिका पादुकोण से नाराज हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed