फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब कहां हैं 'तुलसी वीरानी' की सास सविता, रणबीर के 'पापा' से की दो बार शादी, फिर हुईं अलग

Mon, 05 Jul 2021 12:51 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 05 Jul 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi fame apara mehta married to darshan zariwala know where she is now days
क्योंकि सास भी कभी बहू थी - फोटो : ट्विटर

हाल ही में धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने 21 साल पूरे किए हैं। इस शो को एकता कपूर ने बनाया था। साल 2000 में टेलीकास्ट हुआ ये सीरियल एकता के सफल शोज में गिना जाता है। इस शो ने उनके दिन फेर दिए थे। साथ ही धारावाहिक में तुलसी वीरानी के किरदार में नजर आईं स्मृति ईरानी भी घर-घर में लोकप्रिय हुईं थी। इसी शो में अपरा मेहता ने तुलसी का सास का किरदार निभाया था।




स्मृति ईरानी की ऑन-स्क्रीन सास हैं अपरा मेहता
अपरा मेहता ने टेलीविजन पर कोई शोज किए। वह टीवी पर मां का किरदार निभाने के लिए बहुत मशहूर हैं और साथ ही टेलीविजन का जाना-माना चेहरा हैं। हालांकि अपरा मेहता ने टीवी पर कई अलग-अलग शोज किए, लेकिन उन्हें टेलीविजन पर एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अलग पहचान मिली। इस शो में अपरा मेहता ने तुलसी वीरानी उर्फ स्मृति ईरानी की सास की भूमिका निभाई थी। शो में उनके किरदार का नाम सावित्री वीरानी था। इस शो ने आठ साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया। हालांकि अपरा मेहता का प्रोफेशनल सफर जितना सफल रहा उनकी निजी जिंदगी उतनी ही उतार चढ़ावों से भरी रही है। चलिए जानते हैं अब अपरा मेहता कहां हैं और क्या कर रही हैं।

Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi fame apara mehta married to darshan zariwala know where she is now days
अपरा मेहता, दर्शन जरीवाला - फोटो : Instagram

अपरा मेहता ने दो बार की दर्शन जरीवाला से की शादी

अपरा मेहता ने एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी की। उनकी ये दोनों शादियां एक ही शख्स से हुई। अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला ने साल 1980 में शादी की थी। बता दें कि दर्शन जरीवाला 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में रणबीर के पापा के रोल में दिखाई दिए थे। अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला की प्यार की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। 1980 में शादी के बंधन में बंधने के बाद इन दोनों ने उससे अगले साल यानी 1981 में दोबारा शादी की। दरअसल दोनों के परिवार वाले चाहते थे कि दर्शन और अपरा की शादी धूमधाम से की जाए इस वजह से दोनों की शादी का फंक्शन दोबारा हुआ था। जब दोनों की शादी हुई उस वक्त दर्शन 21 साल के थे और अपरा महज 18 साल की थीं।

Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi fame apara mehta married to darshan zariwala know where she is now days
अपरा मेहता, दर्शन जरीवाला - फोटो : Instagram

आपसी मतभेदों की वजह से अलग हुए दर्शन-अपरा
 
बता दें कि कम उम्र के शादी करने वाला अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला आज साथ में नहीं रहते। ये दोनों एक दूसरे से साल 2004 में अलग हो गए थे, हालांकि इन दोनों ने अब तक तलाक नहीं लिया है। लेकिन अब ये एक दूसरे के साथ नहीं रहते हैं। इनके अलग होने की वजह इनकी अलग-अलग सोच थी। लेकिन आज कई बॉलीवुड सितारों की तरह ही ये दोनों भी शादी टूटने के बाद बहुत अच्छे दोस्त हैं और हर मुश्किल में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। इन दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम कुशाली मेहता है। कुशाली अपना मां के साथ रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi fame apara mehta married to darshan zariwala know where she is now days
अपरा मेहता, दर्शन जरीवाला - फोटो : Instagram

अपरा मेहता ने कहा- वो हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे

अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला भले ही एक-दूसरे से अलग रह रहे हों, लेकिन ये दोनों एक-दूसरे का बहुत ही सम्मान करते हैं। एक मीडिया बातचीत में खुद अपरा मेहता ने कहा था, 'हम हमेशा से अच्छे दोस्त थे और हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं रही है। मुझे वापस आना अच्छा लगेगा। इससे आगे मैं और कुछ नहीं कहना चाहूंगी।' इनके एक करीबी दोस्त का भी यही कहना है की अपरा जब भी किसी मुश्किल में होती हैं तो दर्शन वहां उनकी मदद के लिए हमेशा पहुंच जाते हैं।


 
विज्ञापन
Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi fame apara mehta married to darshan zariwala know where she is now days
अपरा मेहता, दर्शन जरीवाला - फोटो : Instagram

आज कल कहां है तुलसी वीरानी की सास
एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी वीरानी की सास की भूमिका अदा करने वाली अपरा मेहता लगातार टेलीविजन की दुनिया में सक्रिय हैं। वो इन दिनों सोनी पर 'सरगम की साढ़े सती' और 'इंडिया वाली मां' में महत्पूर्ण भूमिका में नजर आ रही हैं। ये दोनों शो सोनी पर प्रसारित होते हैं। 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed