फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madalsa Sharma: मदालसा शर्मा ने इस वजह से छोड़ा 'अनुपमा' शो, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 16 Sep 2024 09:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 16 Sep 2024 09:53 AM IST
विज्ञापन
Madalsa Sharma revealed the reason behind quit Anupama Show read details Inside
मदालसा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- मदालसा शर्मा

टीवी शो अनुपमा को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस शो से कई किरदारों ने घर-घर में काफी लोकप्रियता हासिल की है। इन्हीं में से एक नाम मदालसा शर्मा का भी है। धारावाहिक में काव्या के रूप में वह दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब रहीं। हालांकि, अब वह इस शो को अलविदा कह चुकी हैं।

Madalsa Sharma revealed the reason behind quit Anupama Show read details Inside
मदालसा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- मदालसा शर्मा

शो को छोड़ने के बाद मदालसा के फैंस को तगड़ा झटका लगा था। अब अभिनेत्री ने एक बातचीत में इसके पीछे की वजह बताई है। शो छोड़ने के लेकर अभिनेत्री ने कहा कि उनके सह-कलाकार सुधांशु पांडे की तरह उनका निर्णय अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि पिछले कुछ समय से वह इस पर विचार कर रही थीं। 

Madalsa Sharma revealed the reason behind quit Anupama Show read details Inside
मदालसा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- मदालसा शर्मा

उन्होंने इसकी वजह का खुलासा करते हुए कहा, "जब शो 2020 में शुरू हुआ था इसके तो तीन मुख्य किरदार अनुपमा (रूपाली गांगुली), वनराज (सुधांशु पांडे) और काव्या थे। यह काव्या ही थी, जिसने अनुपमा के जीवन को उथल-पुथल कर दिया थाऔर सभी के लिए चीजें बदल दी थीं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Madalsa Sharma revealed the reason behind quit Anupama Show read details Inside
मदालसा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- मदालसा शर्मा

मदालसा ने आगे कहा, "काव्या को एक स्वतंत्र और मजबूत महिला के रूप में दिखाया गया था, जिसमें एक शादीशुदा आदमी से प्यार करने और उसका पीछा करने की हिम्मत थी। मेरे किरदार में जबरदस्त विकास हुआ, लेकिन पिछले एक साल में मुझे लगा कि कहानी वनराज, काव्या और अनुपमा से आगे बढ़ गई है।" 

विज्ञापन
Madalsa Sharma revealed the reason behind quit Anupama Show read details Inside
मदालसा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- मदालसा शर्मा

उन्होंने आगे कहा, "मेरे किरदार में ज्यादा मसाला या आग नहीं बची थी। अगर काव्या ने पहले जैसा ग्रे किरदार निभाना जारी रखा होता तो मैं इस शो का हिस्सा बनी रहती। क्रिएटिव टीम पिछले कुछ महीनों से मेरे किरदार के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। इसलिए राजन शाही सर (निर्माता)  और मैंने आपसी सहमति से फैसला किया कि मेरे लिए शो को अलविदा कहना ही बेहतर है।"
Emmy Awards 2024 Live Updates: एमी अवॉर्ड्स में किस- किसने मारी बाजी, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed