फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: अभिनेत्री गुलकी जोशी को रंग की वजह से कई बार किया गया रिजेक्ट, कास्टिंग डायरेक्टर पूछते थे ये सवाल

Sat, 02 Oct 2021 11:41 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 02 Oct 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
Maddam Sir actress gulki joshi faces many rejection due to her skin color actress revealed about her struggle
गुलकी जोशी - फोटो : Instagram

गुलकी जोशी आज टेलीविजन का बड़ा नाम हैं। अभिनेत्री गुलकी जोशी इन दिनों सीरियल ‘मैडम सर’ से अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। यह एक कॉमेडी शो है। इस शो में गुलकी एसएचओ हसीना मलिक की भूमिका निभा रही हैं। गुलकी जोशी ने अपने अभिनय से इस किरदार में जान डाल दी है। लेकिन बता दें कि टेलीविजन में अपनी खास जगह बनाने का ये सफर गुलकी जोशी के लिए बिलकुल भी आसान नहीं था। कई बार उन्हें अपने रंग की वजह से अपमान सहना पड़ा। इस बात का खुलासा खुद गुलकी जोशी ने किया।



रंग की वजह से किया गया भेदभाव

गुलकी जोशी ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान अपने करियर को लेकर कई खुलासे किए। इसी के साथ अभिनेत्री ने इंडस्ट्री के कई राज खोलते हुए अपना दर्द बयां किया। गुलकी जोशी ने बताया कि भले ही आज के समय में उनका करियर बहुत अच्छा चल रहा है, लेकिन उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनके रंग को लेकर उन्हें कई शोज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

Maddam Sir actress gulki joshi faces many rejection due to her skin color actress revealed about her struggle
गुलकी जोशी - फोटो : Instagram

सारी मुसीबतें की पार

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए मीडिया चैनल से खास बातचीत में गुलकी जोशी ने कहा, ‘ एक समय ऐसा था जब टीवी शो के निर्माता अपने शोज में उन अभिनेत्रियों को कास्ट करना चाहते थे जो गोरी चिट्टी होती थी। लेकिन मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि मैं इसे भी पार कर गई क्योंकि भगवान ने मुझे  प्रतिभा दी है।

Maddam Sir actress gulki joshi faces many rejection due to her skin color actress revealed about her struggle
गुलकी जोशी - फोटो : Instagram

कई बार सहना पड़ा अपमान
 
आगे बातचीत करते हुए गुलकी जोशी ने कहा, ‘कई बार मुझसे ये कहा गया कि आप इस भूमिका में मेल नहीं खाते, लेकिन आप कलाकार अच्छे हो तो हम आपको इस भूमिका के लिए कास्ट कर लेते हैं। उस वक्त मुझे ये समझ नहीं आता था कि ये मेरी तारीफ है या फिर मेरा अपमान। लेकिन मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maddam Sir actress gulki joshi faces many rejection due to her skin color actress revealed about her struggle
गुलकी जोशी - फोटो : Instagram

नौकरानी की भूमिका निभाने के लिए पूछते थे
 
मीडिया चैनल से खास बातचीत में गुलकी जोशी ने कहा, ‘जब भी मैं मुख्य भूमिका के लिए ऑडिशन देने जाती थी तो कास्टिंग डायरेक्टर मुझसे पूछते थे कि आप नौकरानी की भूमिका के लिए आए हो? जब मैं उन्हें समझाती थी कि मैं मुख्य भूमिका के लिए आई हूं तो कोई मेरी बात नहीं सुनता था। मैं इस चीज के लिए किसी को दोष नहीं देती हूं, क्योंकि ये चीजें पहले से चलती आ रही हैं।
 

विज्ञापन
Maddam Sir actress gulki joshi faces many rejection due to her skin color actress revealed about her struggle
गुलकी जोशी - फोटो : Instagram
एक दशक से हैं इंडस्ट्री का हिस्सा
 
बता दें कि गुलकी जोशी लगभग एक दशक से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा है और उन्होंने कई टेलीविजन पर खूबसूरत भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने परमावतार श्री कृष्णा, क्राइम पेट्रोल, नादान परिंदे घर आजा, पिया रंगरेज, एक श्रृंगार-स्वाभिमान जैसे फेमस शोज में काम किया है। इन दिनों गुलकी जोशी मैडम सर बनकर हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed