फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'महाभारत' की शूटिंग के आखिरी दिन का वीडियो, फूट-फूटकर रो पड़े थे सभी कलाकार

Wed, 22 Apr 2020 04:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 22 Apr 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
mahabharat last day shooting all actors emotional and teary eyes
mahabharat - फोटो : social media

'रामायण' और 'महाभारत' के फिर से प्रसारण ने उस दौर के लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। दूरदर्शन पर 'महाभारत' को 1988 से 1990 के बीच दिखाया गया। अब जब सालों बाद फिर से 'महाभारत' दिखाया जा रहा है तब भी ये खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दर्शक इसे आज भी उतना ही पसंद कर रहे हैं। इसी बीच चलिए आपको बताते हैं कि 'महाभारत' की शूटिंग के आखिरी दिन सेट का माहौल कैसा था।

mahabharat last day shooting all actors emotional and teary eyes
mahabharat - फोटो : file photo

'महाभारत' के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि शूटिंग खत्म होने के बाद का है। 'महाभारत' के सभी कलाकारों को सेट पर देखा जा सकता है। नीतीश भारद्वाज, अर्जुन, मुकेश खन्ना, गूफी पेंटल और रूपा गांगुली समेत दूसरे कलाकार नजर आ रहे हैं।

mahabharat last day shooting all actors emotional and teary eyes
mahabharat - फोटो : social media

आखिरी दिन सेट पर काफी गमगीन माहौल हो गया था। सबसे ज्यादा तो अर्जुन को रोता हुआ देखा गया। कभी नीतीश भारद्वाज उन्हें संभालते दिखते हैं तो कभी रूपा गांगुली उनके आंसू पोछ रही होती हैं। सीरियल के दौरान सभी कलाकार एक दूसरे से इतने जुड़ चुके थे कि जब ये खत्म हो गया तो अपने आंसू रोक पाना मुश्किल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mahabharat last day shooting all actors emotional and teary eyes
nitish bhardwaj - फोटो : social media
सेट पर ऐसा गमगीन माहौल देख बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा भी भावुक हो गए। सीरियल में कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज आखिरी दिन पूरे सेट को निहार रहे थे इसके बाद वो अर्जुन के पास जाते हैं जहां वो उन्हें सांत्वना देते हैं।
 
विज्ञापन
mahabharat last day shooting all actors emotional and teary eyes
ravi chopra - फोटो : social media

'महाभारत' के निर्देशक बीआर चोपड़ा थे लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी तब उनके बेटे रवि चोपड़ा शो की जिम्मेदारी संभालने लगे थे। एक इंटरव्यू में रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू ने बताया था कि शो के बजट को लेकर रवि बहुत परेशान रहते थे। शो के एक एपिसोड का बजट छह लाख रुपये था। ऐसे में रवि ने अपने पिता से एक दिन कहा कि वो कितनी भी कोशिश करते हैं लेकिन बजट साढ़े सात लाख से कम नहीं हो पाता। तब बीआर चोपड़ा ने कहा कि वो अपने काम पर फोकस करें बजट का इंतजाम हो जाएगा। इस तरह सीरियल जब बना तो फिर एक इतिहास भी बन गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed