फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2024: शिवालयों में अर्चना करने निकले टीवी सितारे, उज्जैन में हप्पू और राजेश को देखने उमड़ी भीड़

Wed, 06 Mar 2024 12:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Mar 2024 12:37 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2024 pre puja worship by celebrity actors Mahakal Ujjain Babulnath Mumbai Kashi Vishwanath
योगेश त्रिपाठी, गीतांजली मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महाशिवरात्रि को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरे देश के शिवालयों में शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार के दिन सारे मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगने वाला है। लेकिन, टीवी के चंद बेहद मशहूर सितारों ने इसके पहले से ही शिवालयों में अर्चना शुरू कर दी है। छोटे परदे पर सेलेब्रिटी सितारे बन चुके योगेश त्रिपाठी और गीतांजलि मिश्रा इसी क्रम में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में देर तक बैठकर पूजा अर्चना की। एंड टीवी के धारावाहिक ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में क्रमश: दरोगा हप्पू सिंह और उनकी पत्नी राजेश का किरदार करने वाले इन कलाकारों को देखने के लिए महाकाल लोक में प्रशंसकों का मेला देर तक लगा रहा।


Welcome to the Jungle: श्रेयस तलपड़े ने 'वेलकम 3' की कहानी से उठाया पर्दा, कहा- दर्शकों को आने वाला है खूब मजा

Mahashivratri 2024 pre puja worship by celebrity actors Mahakal Ujjain Babulnath Mumbai Kashi Vishwanath
व्योम ठक्कर, नेहा जोशी, आशुतोष कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इनके अलावा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एण्डटीवी के शोज के प्रमुख कलाकारों में  ‘अटल‘ के नन्हे अटल यानी व्योम ठक्कर, अटल की मां बनीं कृष्णा देवी वाजपेयी यानी नेहा जोशी और धारावाहिक में अटल के पिता कृष्ण बिहारी वाजेपयी का किरदार निभाने वाले आशुतोष कुलकर्णी ने मुंबई के प्रसिद्ध बाबुलनाथ मंदिर में पूजा की। उधर, नौ साल से प्रचारित हो रहे धारावाहिक ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में विभूति नारायण मिश्रा बनने वाले आसिफ शेख और अनीता भाबी का किरदार निभाने वाली विदिशा श्रीवास्तव काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।

Mahashivratri 2024 pre puja worship by celebrity actors Mahakal Ujjain Babulnath Mumbai Kashi Vishwanath
नेहा जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन करके निकलीं नेहा जोशी कहती हैं, ‘‘महाशिवरात्रि के पावन उत्सव में भाग लेने के लिये मैं आशुतोष और व्योम के साथ मुंबई के मशहूर बाबुलनाथ मंदिर पहुंची हूं। मंदिर के भीतर एक खूबसूरत और शांत आभा दिखा। महाशिवरात्रि पर उस अलौकिक लिंगम को देखकर हमें बहुत अद्भुत अनुभव हुआ। मंदिर से बाहर निकलते वक्त भी हमने उत्सव के भक्तिमय वातावरण को देखा। ‘हर हर महादेव’ का जयकारा लगाकर महाशिवरात्रि पर्व की खुशियां अभी से मनाई जा रही हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2024 pre puja worship by celebrity actors Mahakal Ujjain Babulnath Mumbai Kashi Vishwanath
आसिफ शेख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उधर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन करने के बारे में एण्डटीवी के शो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में विभूति नारायण मिश्रा की भूमिका निभा रहे आसिफ शेख ने कहा, ‘‘काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने की मेरी बहुत दिनों से इच्छा थी और मैं खुश हूं कि आखिरकार मेरी इच्छा पूरी हुई। इसके अलावा, ‘भाबीजी घर पर हैं’ को नौ साल पूरे हो चुके हैं और इस उपलब्धि की खुशी मनाने का और कोई बेहतर तरीका नहीं था। इस तरह, मंदिर जाने के दो दमदार कारण थे, अपनी उपलब्धि की खुशी मनाना और भगवान शिव से आशीर्वाद लेना।’’

विज्ञापन
Mahashivratri 2024 pre puja worship by celebrity actors Mahakal Ujjain Babulnath Mumbai Kashi Vishwanath
योगेश त्रिपाठी, गीतांजलि मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन करने के बारे में एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के दरोगा हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी ने बताया, ‘‘इस पवित्र मंदिर में आकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पर बड़ी शांति और संतोष मिला। महाशिवरात्रि के दौरान उज्जैन का माहौल और ऊर्जा अलग होती है। मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे यह अनुभव मिला और मैंने भारत के सबसे पूजनीय मंदिरों में से एक का दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद पाया। ज्योतिर्लिंग के सामने खड़े होकर मैं श्रद्धा और आध्यात्मिक संतोष से भर गया।’’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed