फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'छोटी सरदारनी' की अभिनेत्री ने किया पहले बच्चे के नाम का खुलासा, हंसराज हंस ने पोते को सुनाई लोरी

Sun, 17 May 2020 11:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 17 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mansi Sharma and Yuvraj Hans Reveals Baby Boy Name Grandfather Hansraj Hans Sings Lori For Grandson
मानसी शर्मा - फोटो : Social Media

'छोटी सरदारनी' फेम अभिनेत्री मानसी शर्मा ने हाल ही में इसी हफ्ते अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद से ही दोनों माता पिता बेहद खुश हैं और अपनी खुशी सोशल मीडिया के जरिए साझा भी कर रहे हैं। सिर्फ माता पिता ही नहीं बल्कि बच्चे के दादा हंसराज हंस भी अपने पोते को लेकर बेहद खुश हैं। मानसी और युवराज ने बच्चे के जन्म के बाद अब बच्चे के नाम का भी खुलासा कर दिया है।

Mansi Sharma and Yuvraj Hans Reveals Baby Boy Name Grandfather Hansraj Hans Sings Lori For Grandson
मानसी शर्मा ने दिया बेटे को जन्म - फोटो : Social Media

बच्चे के जन्म के बाद से ही मानसी और युवराज को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। इसके बारे में दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से बताया। बच्चे के जन्म के बाद अब फैंस और दोस्त बच्चे का नाम जानने के लिए बड़े उत्सुक हैं। जिसे देखते हुए युवराज हंस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बच्चे के नाम की घोषणा कर दी।

Mansi Sharma and Yuvraj Hans Reveals Baby Boy Name Grandfather Hansraj Hans Sings Lori For Grandson
मानसी शर्मा - फोटो : Social Media

मानसी शर्मा और युवराज हंस ने अपने बच्चे का नाम 'रिदान युवराज हंस' रखा है। युवराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में युवराज ने लिखा है, 'नाम है एच वाय एन रिदान युवराज हंस'। युवराज की इस पोस्ट पर उनके साथी कलाकार और दोस्त उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hredaan Yuvraaj Hans👶👶

A post shared by Yuvraaj Hans (@yuvrajhansofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Mansi Sharma and Yuvraj Hans Reveals Baby Boy Name Grandfather Hansraj Hans Sings Lori For Grandson
Hansraj Hans - फोटो : अमर उजाला

इसी के साथ युवराज ने एक पोस्ट और साझा की है। इस पोस्ट में युवराज हंस के पिता और प्रसिद्ध गायक हंसराज हंस अपने पोते को लोरी सुना रहे हैं। इस पोस्ट में हंसराज हंस की केवल आवाज सुनाई दे रही है। पोस्ट के साथ कैप्शन में युवराज हंस ने लिखा है, 'तेरा नाम रखिया रिदान वे तू ते मम्मी डैडी दी जान वे। भावुक लोरी रिदार के दादा की तरफ से। जो लॉकडाउन की वजह से मिल नहीं पा रहे हैं। लेकिन अपना प्यार भेजा है व्हाट्सएप नोट के जरिए। शुक्रिया डैड। आपसे जल्द ही मुलाकात होगी। मैं इसे सुनकर बेहद भावुक हो गया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tera Naam Rakheya “Hredaan” Ve Tu Te Mummy Daddy Di Jaan Ve.....🧿🧿🧿🧿Emotional Lori From Hredaan’s Daadu. Who Is Not Able To Meet Him Due To Lockdown. But Sending His Love Through A Voice Note On My Whatsapp.....Thnk You Soo Much Dad. Hope To See U You Soon I Got Soo Emotional After Hearing It🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 #grandad #love

A post shared by Yuvraaj Hans (@yuvrajhansofficial) on

विज्ञापन
Mansi Sharma and Yuvraj Hans Reveals Baby Boy Name Grandfather Hansraj Hans Sings Lori For Grandson
मानसी शर्मा - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि मानसी शर्मा ने हाल ही में 12 मई को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। मानसी ने एक साल पहले ही युवराज हंस से शादी की थी। युवराज हंस पंजाबी एक्टर हैं। साथ ही वो सुप्रसिद्ध गायक हंसराज हंस के बेटे हैं। बात करें मानसी की तो वो आकिरी बार छोटी सरदारनी सीरियल में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने 'चंद्रनंदिनी', 'मरियन खान', जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।

पढ़ें: लॉकडाउन के बीच कार्तिक आर्यन की मम्मी ने मांग ली बेटे से ऐसी चीज, अभिनेता बोले, 'मम्मी सही खेल गईं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed