{"_id":"5ec147e3250c17191837b1ea","slug":"actresses-who-played-the-role-of-draupadi-in-mahabharat-roopa-ganguly-to-pooja-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द्रौपदी' के किरदार में दिख चुकीं ये छह अभिनेत्रियां, जानें दर्शकों ने किसे किया पसंद किसे नकारा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'द्रौपदी' के किरदार में दिख चुकीं ये छह अभिनेत्रियां, जानें दर्शकों ने किसे किया पसंद किसे नकारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 17 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
'द्रौपदी' के किरदार में दिख चुकीं ये अभिनेत्रियां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीआर चोपड़ा का लोकप्रिय सीरियल 'महाभारत' जब दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित किया गया तब भी इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। साल 1988 में 'महाभारत' पहली बार दिखाया गया था। सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिला। सीरियल में द्रौपदी का महत्वपूर्ण का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था। रूपा गांगुली अपने दमदार अभिनय से सभी के दिलों पर छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। छोटे पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने द्रौपदी का किरदार किया है। चलिए जानते हैं उनमें से कौन सी अभिनेत्री हिट रहीं और कौन फ्लॉप।
2 of 6
फाल्गुनी पारिख
- फोटो : सोशल मीडिया
रामानंद सागर का सीरियल 'श्रीकृष्णा' साल 1993 में प्रसारित हुआ था। इसमें अभिनेत्री फाल्गुनी पारिख ने द्रौपदी का रोल किया। रामानंद सागर का ये सीरियल काफी हिट रहा और फाल्गुनी को भी दर्शकों ने पसंद किया।
3 of 6
अश्विनी कालसेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1997 में सीरियल 'एक और महाभारत' का प्रसारण किया गया। इसे चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया था। इसमें अश्विनी कालसेकर ने द्रौपदी का किरदार निभाया। ये शो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मृणाल कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
2001 में प्रसारित सीरियल 'द्रौपदी' में छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी ने मुख्य किरदार निभाया। सौम्य चेहरे वालीं मृणाल को इस सीरियल से अलग पहचान मिली। इसके अलावा मृणाल छोटे पर्दे पर कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अनीता हसनंदानी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2008 में एकता कपूर सीरियल 'कहानियां हमारे महाभारत की' लेकर आईं। इसमें अनीता हसनंदानी ने द्रौपदी का किरदार अदा किया। शो के सभी अभिनेताओं का लुक काफी मॉडर्न रखा गया था। यही नहीं द्रौपदी के कंधे पर टैटू भी दिखाया गया था। सीरियल को लेकर एकता कपूर की आलोचना भी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।