लॉकडाउन की वजह से लगभग सभी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद पड़ी है। ऐसे में टीवी पर पुराने सीरियल्स को ही दिखाया जा रहा है। स्टार प्लस पर एक बार फिर साथ निभाना साथिया का प्रसारण किया जा रहा है। शो को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको इस सीरियल की स्टार कास्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए अब कहां हैं और क्या करते हैं इस सीरियल के कलाकार।
ये है 'साथ निभाना साथिया' की स्टारकास्ट, 10 साल पहले ऐसी दिखती थी 'गोपी बहू'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिया माणेक (Giaa Manek)
मासूम सा चेहरा और सहमी सी गोपी का किरदार निभाकर जिया माणेक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि कुछ वक्त बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। जिया के बाद इस रोल को देवोलीना भट्टाचार्जी ने निभाया। बता दें कि जिया अहमदाबाद की रहने वाली हैं और गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बीते पांच साल में जिया भले ही छोटे पर्दे पर नजर नहीं आई लेकिन सोशल इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहीं। जिया लगातार प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहीं।
मोहम्मद नाजिम
'साथ निभाना साथिया' में मोहम्मद नाजिम ने अहम मोदी की भूमिका निभाई थी। अहम सीरीयल में गोपी के पति थे। नाजिम कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं।
रूपल पटेल
साथ निभाना साथिया में एक्ट्रेस रूपल पटेल ने कोकिला मोदी का किरदार निभाया था। उनका किरदार शो में काफी दमदार था। पूरे घर पर अपना हुकुम चलाने वाली "कोकिला" हमेशा अपने परिवार को एकजुट करने के सारे प्रयास करती है। रूपल कई फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग में प्रशिक्षण लिया है।
वंदना विठलानी
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में टीवी अदाकारा वंदना विठलानी उर्मिला के किरदार में नजर आईं थीं। उन्होंने ससुराल सिमर का में भी काम किया है। वंदना ने साथ निभाना साथिया में 7 साल तक काम किया। 'साथ निभाना साथिया' पिछले सात सालों से टेलीकास्ट हो रहा था और 23 जुलाई 2017 को इसका आखिरी शो टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था।