सब्सक्राइब करें

टीवी चैनलों के पास धारावाहिकों के नए एपीसोड्स का संकट, दो चैनलों पर एक साथ चलेगी 'महाभारत'

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 17 May 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
Doordarshan serial Mahabharat will telecast Colors TV and Star India simultaneously
महाभारत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

80 के दशक के अंत में राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित हुए बीआर चोपड़ा के प्रतिष्ठित धारावाहिक 'महाभारत' की पूछ लॉकडाउन के इस दौर में खूब हो रही है। दूरदर्शन पर टीआरपी के नए आयाम बनाने के बाद यह धारावाहिक कलर्स से होता हुआ स्टार भारत तक जा पहुंचा है। 

Trending Videos
Doordarshan serial Mahabharat will telecast Colors TV and Star India simultaneously
महाभारत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कंटेंट की भारी कमी होने की वजह से यह चैनल धारावाहिक 'महाभारत' को आगामी सोमवार से हर रोज रात आठ बजे प्रसारित करने जा रहा है। लॉकडाउन के इस दौर में दर्शकों को ताजा सामग्री की दरकार है लेकिन सभी चैनल अपने यहां मजबूरी में अपने लोकप्रिय धारावाहिकों के रिपीट टेलीकास्ट करने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Doordarshan serial Mahabharat will telecast Colors TV and Star India simultaneously
महाभारत का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

यह घटना भी शायद इतिहास में पहली बार ही हो रही होगी जब एक धारावाहिक दो अलग-अलग कंपनियों के चैनलों पर एकसाथ प्रसारित होगा। धारावाहिक में मुकेश खन्ना, पुनीत इस्सर, पंकज धीर, नितीश भारद्वाज, रूपा गांगुली, गजेंद्र चौहान आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Doordarshan serial Mahabharat will telecast Colors TV and Star India simultaneously
महाभारत - फोटो : इंस्टाग्राम

चैनल का कहना है, 'इस शो को लाने का हमारा उद्देश्य अंधेरे के बाद प्रकाश के सकारात्मक विचार को प्रोत्साहित करना है। इस शो के माध्यम से हम इस कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए लोगों में आशा, उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Doordarshan serial Mahabharat will telecast Colors TV and Star India simultaneously
महाभारत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चैनल ने आगे कहना है, 'महाभारत में सभी के लिए जीवन के कई सबक दिए गए हैं। यदि इस शो को बार-बार टेलीकास्ट किया जाए तो आज की पीढ़ी भी इससे बहुत कुछ सीख सकती है।'

पढ़ें: B'day: लगातर फ्लॉप फिल्मों के बाद भी हिम्मत नहीं हारी थीं नुसरत भरूचा, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'सौ करोड़ी' अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed