सब्सक्राइब करें

यूजर ने पूछा, 'दीपिका पर सलवार सूट पहनने के लिए परिवार डालता है दवाब?' शोएब इब्राहिम ने दिया करारा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 17 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shoaib Ibrahim reply to user when he asked that his family forces wife Dipika Kakar to wear salwar suits
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : social media

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों दीपिका पति शोएब इब्राहिम और ससुरालवालों के साथ वक्त बिता रही हैं। रमजान के महीने वो भी परिवार वालों के साथ रोजा रख रही हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इस बात की जानकारी अपने फैंस को देती रहती हैं। हाल ही में शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का एक सेशन रखा जहां उनसे लोगों ने कई तरह के सवाल पूछे। 

Trending Videos
Shoaib Ibrahim reply to user when he asked that his family forces wife Dipika Kakar to wear salwar suits
यूजर ने पूछा सवाल - फोटो : Instagram

#AskMeAnything सेशन में एक यूजर ने शोएब इब्राहिम से पूछा, 'दीपिका जी हमेशा सलवार सूट में क्यों होती हैं... क्या आपका परिवार दवाब डालता है?' इस पर शोएब ने जवाब देते हुए लिखा, 'इसका जवाब में आपको देना जरूरी नहीं समझता। सच मैं जानता हूं और मेरी वाइफ जानती है.. बाकी जिसकी जैसी सोच वैसे ही सवाल। ऊपर वाला आपको खुश रखे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Ibrahim reply to user when he asked that his family forces wife Dipika Kakar to wear salwar suits
शोएब ने दिया जवाब - फोटो : Instagram

इसके बाद एक और यूजर ने पूछा कि आप ट्रोलर्स को कैसे हैंडल करते हैं? इस पर शोएब ने जवाब दिया, ट्रोलर्स का क्या है खाली बैठे रहते हैं और दूसरों की खुशियों से जलते रहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका है इन्हें बस इग्नोर करें। और प्यार है तो जिंदगी खूबसूरत है।'

Shoaib Ibrahim reply to user when he asked that his family forces wife Dipika Kakar to wear salwar suits
दीपिका कक्कड़ और शोएब - फोटो : instagram

शोएब से शादी के बाद दीपिका रमजान से लेकर ईद तक सारे रीति रिवाज निभाती हैं। वो हर साल रमजान के दौरान तस्वीरें शेयर करती हैं। 22 फरवरी 2018 को दीपिका ने शोएब से मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की थी। शादी की रस्में लखनऊ में हुई थीं जबकि मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
Shoaib Ibrahim reply to user when he asked that his family forces wife Dipika Kakar to wear salwar suits
दीपिका कक्कड़ और शोएब - फोटो : instagram

बता दें कि शोएब से पहले दीपिका ने पायलट रौनक सैमसन से शादी की थी। 2011 में ससुराल सिमर का के सेट पर दीपिका की मुलाकात शोएब से हुई थी। पति के साथ दीपिका का रिश्ता अच्छा नहीं था। इस वजह से दोनों ने तलाक ले लिया था।

लॉकडाउन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान खुराना कर रहे हैं ये काम, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed