{"_id":"5ebfcaf08ebc3e90322f2f17","slug":"vishnupuran-vaidehi-amrute-who-played-hindu-goddesses-lakshmi-in-serial-where-is-she-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'विष्णु पुराण' में माता 'लक्ष्मी' बन घर-घर में पूजी गई ये अभिनेत्री, इस वजह से एक्टिंग से हुईं दूर, जानिए अब क्या कर रहीं?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'विष्णु पुराण' में माता 'लक्ष्मी' बन घर-घर में पूजी गई ये अभिनेत्री, इस वजह से एक्टिंग से हुईं दूर, जानिए अब क्या कर रहीं?
डीडी भारती पर 'विष्णु पुराण' (Vishnupuran) का प्रसारण किया जा रहा है। नीतीश भारद्वाज इसमें भगवान विष्णु के किरदार में हैं। नीतीश 'महाभारत' में भी कृष्ण के किरदार में दिखे थे। ये सीरियल 23 जनवरी 2000 को टेलीकास्ट हुआ था। इसके कुल 126 एपिसोड थे। 'विष्णु पुराण' भगवान विष्णु और उनके अवतारों पर आधारित था। इसे महाभारत बनाने वाले बी.आर. चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा ने बनाया था।
2 of 5
माता लक्ष्मी
- फोटो : BR TV
महाभारत के बाद इस शो से भी नीतीश भारद्वाज को खूब लोकप्रियता मिली। लेकिन भगवान विष्णु से साथ शेषनाग पर विराजमान रहने वालीं माता लक्ष्मी का किरदार किसने निभाया था? क्या आप जानते हैं? वैदेही अमृते ने इस सीरियल में माता लक्ष्मी का किरदार निभाया था।
3 of 5
वैदेही अमृते
- फोटो : सोशल मीडिया
वैदेही कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। फिलहाल वह लाइमलाइट से दूर हैं। वैदेही 1995 में 'कैप्टन हाउस' में नजर आई थीं। वह साल 2000 में 'जय ज्वाला मां' सीरियल में भी दिखाई दीं। इसके बाद वैदेही ने साल 2002 में निर्देशक राजन वोहरा से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माता लक्ष्मी
- फोटो : BR TV
शादी के बाद वैदेही ने परिवार संभालने के लिए एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया। 'विष्णु पुराण' के सुपरहिट होने के बाद 2008 में वैदेही ने 'गृहस्थी' और 2009 में 'बसेरा' सीरियल में भी काम किया।
वैदेही ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से वह एक्टिंग से दूर हो गईं। हालांकि, वह अब अपने पति का साथ देती हैं, जो एक प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। जिसका नाम है बीके सिनेमा। बता दें 'विष्णुपुराण' में कई नामी कलाकारों ने काम किया, जिनमें श्वेता तिवारी, श्रुति उल्फत, प्रदीप रावत, सुदेश लहरी, विंदु दारा सिंह, सुरेंद्र पाल, रवि किशन, दीपशिखा नागपाल, रीना कपूर जैसे स्टार्स शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।