फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मेरी आशिकी तुमसे ही' की अभिनेत्री ने किया पति को खास अंदाज में बर्थडे विश, कहा- 'तुम्हारा तोहफा अब कभी भी आ सकता है'

Tue, 14 Apr 2020 06:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 14 Apr 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Meri Aashiqui Tumse Hi Pregnant Actress Smriti Khanna Wishes Happy Birthday to Husband Gautam Gupta
स्मृति खन्ना, गौतम गुप्ता - फोटो : Social Media

'मेरी आशिकी तुमसे ही' फेम एक्ट्रेस स्मृति खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्मृति नौ महीने प्रेग्नेंट हैं। वो कभी भी अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। स्मृति अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में स्मृति ने अपने पति गौतम गुप्ता को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Meri Aashiqui Tumse Hi Pregnant Actress Smriti Khanna Wishes Happy Birthday to Husband Gautam Gupta
स्मृति खन्ना, गौतम गुप्ता - फोटो : Social Media

स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा कर गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में गौतम और स्मृति के साथ बिताए हुए पलों की खूबसूरत झलकियां हैं। वीडियो में दोनों का बेशुमार प्यार साफ झलक रहा है। ये वीडियो इस समय चर्चा का विषय भी बना हुआ है। इस वीडियो के साथ स्मृति ने बेहद ही प्यारा मैसेज भी लिखा है।

Meri Aashiqui Tumse Hi Pregnant Actress Smriti Khanna Wishes Happy Birthday to Husband Gautam Gupta
स्मृति खन्ना, गौतम गुप्ता - फोटो : Social Media

इस वीडियो को स्मृति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में स्मृति ने लिखा है, 'मेरे सबसे कीमती रत्न, मेरी दुनिया की रोशनी और मेरे प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अगर मैंने अपने जीवन में कुछ भी सही किया, तो यह तब था जब मैंने अपना दिल तुम्हें दिया। हमें साथ बिताए तमाम वर्षों में इस साल को सबसे अधिक सेलिब्रेट करना चाहिए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy birthday to my most precious gem, the light of my world and my forever love. If I did anything right in my life it was when I gave my heart to you ❤️ Of all years this is the one we should celebrate the most. Sure it might not be the kind of birthday you would have wished for, spending it in quarantine, but it is one we will remember. One that we will not take for granted. I’m so grateful that your love is mine and our lives are woven together and I feel incredibly blessed to be your wife. I love doing life with you and can’t wait to share parenthood with you now. ILYSM baby ❤️ @mistergautam PS Sorry the birthday gift is a bit late but it’ll arrive anytime now 🍼

A post shared by Smriti Khanna (@smriti_khanna) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Meri Aashiqui Tumse Hi Pregnant Actress Smriti Khanna Wishes Happy Birthday to Husband Gautam Gupta
स्मृति खन्ना - फोटो : Social Media

आगे स्मृति लिखती हैं, 'सच है कि यह उस तरह का जन्मदिन नहीं हो सकता है जैसा आपने चाहा होगा, इसे क्वारंटीन में खर्च करना होगा, लेकिन यह वह है जिसे हम हमेशा याद रखेंगे। मैं बहुत आभारी हूं कि तुमहारा प्यार मैं हूं और हमारी जिंदगी एक साथ बुनी गई है और मैं तुम्हारी बीवी होने के नाते खुद को सौभाग्यशाली महसूस करती हूं।'

विज्ञापन
Meri Aashiqui Tumse Hi Pregnant Actress Smriti Khanna Wishes Happy Birthday to Husband Gautam Gupta
Smriti Khanna baby shower - फोटो : Instagram

इसके साथ ही स्मृति ने लिखा है कि बच्चे की ओर इशारा करते हुए लिखा है कि, 'तुम्हारा जन्मदिन का तोहफा आने में थोड़ा लेट हो गया है पर ये अब कभी भी आ सकता है।' गौरतलब है कि स्मृति की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद से ही वो चर्चा का विषय बन हई हैं। स्मृति के गोदभराई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। तो वहीं स्मृति खुद भी आए दिन वीडियो और फोटोज फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed