{"_id":"66480a35bd0e69da8e0632b3","slug":"missing-taarak-mehta-ka-ulta-chashma-actor-gurucharan-singh-returned-home-after-a-religious-journey-2024-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gurucharan Singh: घर वापस लौटे तारक मेहता के 'रोशन सोढ़ी', 25 दिन बाद आए वापस, बोले-धार्मिक यात्रा पर निकले थे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Gurucharan Singh: घर वापस लौटे तारक मेहता के 'रोशन सोढ़ी', 25 दिन बाद आए वापस, बोले-धार्मिक यात्रा पर निकले थे
लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध गुरुचरण सिंह, जो 22 अप्रैल से लापता थे। शुक्रवार को घर लौट आए हैं। कई दिनों तक गायब रहने के बाद अभिनेता आज खुद ही वापस घर लौट आए हैं। परिवार वालों ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। वापस लौटने पर सोढ़ी से पुलिस ने पूछताछ की।
2 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था और अभिनेता की तलाश के लिए जांच चल रही थी। पुलिस के मुताबिक गुरुचरण ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि वह अपना सांसारिक जीवन छोड़ चुके हैं और धार्मिक यात्रा पर हैं। पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में वह अमृतसर और लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके थे, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उसे घर लौट जाना चाहिए।
3 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
22 अप्रैल को अभिनेता को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। हालांकि, वह फ्लाइट में नहीं चढ़े और लापता हो गए। उनका फोन नंबर 24 अप्रैल तक सक्रिय था, जिसके जरिए कई लेनदेन किए गए थे, जैसा कि पुलिस जांच से पता चला है। जिस दिन वह लापता हुए, उस दिन के सीसीटीवी फुटेज में अभिनेता को अपनी पीठ पर एक बैग लेकर चलते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
उनके पिता हरजीत सिंह ने 26 अप्रैल को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 365 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिंह की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं थी, क्योंकि उन पर कई ऋण और बकाया थे।
विज्ञापन
5 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, उनका अंतिम स्थान दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबड़ी में पता चला था, जहां वह आईजीआई हवाई अड्डे के पास से किराए पर लिए गए ई-रिक्शा में पहुंचे थे.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।