टेलीविजन शो अनुपमां को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। टीआरपी चार्ट में ये शो हमेशा नंबर 1 पर रहता है। इस शो में रुपाली गांगुली अनुपमा की भूमिका निभा रही हैं तो वही सुधांशु पांडेय ने शो में उनके पति वनराज की भूमिका निभाई है। इस शो में मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा भी काम कर रही हैं। मदालसा मिथुन के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती की पत्नी हैं। अनुपमां के सेट पर अब दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री हुई है, लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि वो इस शो का हिस्सा हैं तो ऐसा बिलकुल नहीं है। मिथुन अनुपमां के सेट पर शूटिंग के सिलसिले में नहीं, बल्कि अपनी बहू मदालसा से मिलने पहुंचे थे। अपने ससुर की सरप्राइज विजिट से बहू मदालसा शर्मा बहुत खुश नजर आईं। लेकिन इस दौरान सेट पर ही उनकी मुलाकात अपनी एक सह-कलाकार से भी हुई।
अनुपमां: मिथुन चक्रवर्ती संग रुपाली गांगुली ने किया था रोमांस, अब 'सौतन' बन लौटी डिस्को डांसर की बहू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन संग रुपाली ने 'अंगारा' में किया था रोमांस
ये बात शायद बहुत ही कम लोग जानते हैं कि रुपाली गांगुली दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती संग बड़े परदे पर रोमांस कर चुकी हैं। इन दोनों ने फिल्म 'अंगारा' में साथ काम किया था। ये फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन रुपाली के पिता अनिल गांगुली के किया था। रुपाली के पिता अनिल गांगुली बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक थे और उन्होंने कोरा कागज, तपस्या, संकोच जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी इन सभी फिल्मों में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों ने काम किया।
रुपाली को मिथुन ने दिया था नया नाम
रुपाली गांगुली ने अंगारा के अलावा बाल-कलाकार के रूप में भी मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म में काम किया। डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर रुपाली एक बार अतिथि बनकर पहुंची थीं, इसी दौरान उन्होंने अपने नाम से जुड़ा एक किस्सा साझा किया था। रुपाली ने बताया था कि मिथुन ने सेट पर उन्हें एक नया नाम दिया था और प्यार से वो रुपाली को 'डफर' बुलाया करते थे। मिथुन ने रुपाली गांगुली की तारीफ की लेकिन साथ ही ये भी कहा कि रुपाली ने उस दौरान अपने फिल्मी करियर को सीरियस नहीं लिया। अगर उन्होंने अपने करियर को लेकर जरा भी सीरियस रही होती तो वो इंडस्ट्री टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में जरूर शामिल होतीं।
मिथुन से किया रोमांस, मदालसा की बनी सौतन
90 के दशक में मिथुन से फिल्म अंगारा में रोमांस करने वाली रुपाली गांगुली टेलीविजन के सबसे बेहतरीन शो 'अनुपमां' में मदालसा की सौतन बनी हैं। दरअसल मदालसा इस शो में काव्या की भूमिका निभा रही हैं, जोकि वनराज की गर्लफ्रेंड है। शो में मदालसा और रुपाली एक दूसरे की सौतन हैं। दोनों के बीच लड़ाई फैंस को खूब पसंद है और यही शो की यूएसपी भी है।
मिथुन के बेटे महाक्षय की पत्नी हैं मदालसा
मदालसा शर्मा मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय की पत्नी हैं। साल 2018 में ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। मदालसा का अपने ससुराल में सबसे अच्छा तालमेल है। वो अपने ससुर मिथुन चक्रवर्ती के भी काफी करीब हैं। मदालसा और महाक्षय की शादी से कुछ दिनों पहले ही एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने महाअक्षय पर रेप और धोखे का आरोप लगाया था। शादी 7 जुलाई 2018 को होनी थी, लेकिन पुलिस ने पहुंच कर शादी रुकवा दी थी। इसके बावजूद भी मदालसा ने महाअक्षय से शादी करने का फैसला किया और ठीक उसी दिन उनसे रजिस्टर्ड मैरिज की। दोनों ने कुछ दिन रुककर तमिलनाडु के ऊटी में पारंपरिक तौर पर शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार के लोग और कुछ करीबी देस्त ही पहुंचे थे।