टेलीविजन का लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 13 सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। देश से लेकर विदेशो तक में इस कॉमेडी शो का बोल बाला है। तारक मेहता के हर किरदार को लोग खूब पसंद करते हैं। इस शो में जेठालाल हो या दयाबेन या फिर पोपट लाल हर किरदार की खुद की एक पहचान है। इस शो की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई इसका दीवाना हैं। टीआरपी में भी ये शो हमेशा टॉप 10 में अपनी जगह कायम रखता है। इस शो से जुड़े कई दफा वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। तरह-तरह के मीम्स लोग सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। इस बार शो में मुख्य भूमिका निभाने वाले जेठालाल का एक मजेदार वीडियो सामने आया है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जेठालाल बने रईस के शाहरुख खान, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैला गाने पर बबिता जी का डांस
शो में जेठालाल की पत्नी भले ही दया बनी हों, लेकिन बबिता जी की तरफ हमेशा ही जेठालाल को आकर्षित दिखाया गया। इस वीडियो में सिर्फ जेठालाल ही नहीं हैं, बल्कि दयाबेन और बबिता जैसे कई किरदारों को भी शामिल किया गया। वीडियो में दयाबेन और जेठालाल का रोमांस भी डायलॉग्स के साथ जोड़ा गया। इसके साथ ही पुलिस इंस्पेक्टर चालू पांडे के साथ भी उनकी आंख मिचौली को जोड़कर इस वीडियो में डाला गया। इस वीडियो में बबिता जी लैला हो लैला गाने पर जमकर डांस कर रही हैं।
डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो
जेठालाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 2 मिनट 22 सेकंड के इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। जेठालाल के इस वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं और लाइक्स मिल रहे हैं।
दयाबेन का भी क्रॉसओवर वीडियो हो चुका है वायरल
जेठालाल की तरह ही उनकी पत्नी दया की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी का भी पिछले दिनों एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दिशा ने गोल्डन रंग की साड़ी और बैकलेस ब्लॉउज पहना था। दिशा का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आपको बता दें कि इस शो में लगातार दिशा वकानी के वापस आने की अटकलें लगाई जा रही थी। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान दिशा ने शो से ब्रेक लिया था जिसके बाद से वो शो में नजर नहीं आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दिशा ने शो में अपनी वापसी के लिए एक मोटी रकम मांगी थी जिसे देने से मेकर्स ने साफ इनकार कर दिया था। अब शो में उन्हें रिप्लेस करने की बात चल रही है, हालांकि अब तक नई दयाबेन उन्हें नहीं मिल पाई है।
इन सितारों ने भी छोड़ा शो
दिशा के अलावा भी कई सितारें ऐसे हैं जो इस शो को अलविदा कह चुके हैं। इस लिस्ट में तारक मेहता की पत्नी अंजलि की भूमिका निभाने वाली नेहा मेहता का नाम शामिल हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से ये खबर आ रही है कि वो शो में वापसी कर सकती हैं। इसके अलावा सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह ने भी एक लंबे समय के बाद अपनी निजी कारणों के चलते शो छोड़ दिया।