{"_id":"5bb4e172867a557ff47df037","slug":"mns-threatened-not-to-enter-the-tanushree-dutta-in-bigg-boss-makers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनसे का बिग बॉस मेकर्स को लीगल नोटिस, तनुश्री दत्ता को लिया तो बंद कर देंगे शो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मनसे का बिग बॉस मेकर्स को लीगल नोटिस, तनुश्री दत्ता को लिया तो बंद कर देंगे शो
Wed, 03 Oct 2018 09:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : News Nation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद की लपटें अब मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस पर भी पड़ती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, तनुश्री ने जब से नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है तब से राज ठाकरे की पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' के कुछ नेता उन पर हिंसक हमला करने की धमकी दे रहे हैं। लेकिन अब मामला बिग बॉस के घर तक भी पहुंच गया है और मनसे की विद्यार्थी सेना ने बिग बॉस मेकर्स के खिलाफ एक कानूनी नोटिस दिया है। जिसमें साफ-साफ लिखा है कि अगर शो में तनुश्री दत्ता को लिया तो वह भारी प्रदर्शन कर शो को बंद करवा देंगे।
2 of 5
bigg boss
बता दें कि शो में विवादित सेलिब्रिटीज को ही सबसे पहले एंट्री दी जाती है। गौरतलब है कि नाना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने से पहले खबर थी कि तनुश्री अपनी छोटी बहन इशिता दत्ता के साथ बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी। लेकिन अब मनसे की धमकी और नोटिस के बाद शो मेकर्स कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेंगे।
3 of 5
tanushree dutta
इससे पहले मनसे की धमकी के मामले में तनुश्री ने मुंबई पुलिस की काफी तारीफ की थी। उन्होंने बताया, 'राजनेताओं की धमकियों की शिकायत जैसे ही मैंने पुलिस को की, तुरंत पुलिस मेरे घर पर आई और मुझे सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही है।' मुंबई पुलिस ने तुनश्री दत्ता को भरोसा दिलाया है कि पुलिस उनके घर की 24 घंटे निगरानी करेगी। इसके लिए तनुश्री दत्ता ने मुंबई पुलिस का धन्यवाद भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanushree dutta
गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने जब से नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है उसके बाद से फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण घवन सहित अनुराग कश्यप और स्वरा भास्कर जैसे कई बॉलीवुड सितारे उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। हाल ही में तनुश्री दत्ता के परिवार वालों ने भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नाना पाटेकर और पुलिस प्रशासन को जमकर लताड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
nana, tanushree
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने पिछले हफ्ते मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। वहीं साल 2015 में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म 'चॉकलेट' की शूटिंग के दौरान ऐसा ही कुछ किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।