फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande: शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंचीं अंकिता लोखंडे से सास ने की ऐसी डिमांड, सुनकर उड़े एक्ट्रेस के होश

Sun, 06 Feb 2022 12:19 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 06 Feb 2022 12:19 AM IST
सार

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री का जाना- माना नाम हैं। टेलीविजन के बाद बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी अंकिता अपनी शादी के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Mother-in-law demand for a good news from Ankita Lokhande actress give shocking reaction in the viral video
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री का जाना- माना नाम हैं। टेलीविजन के बाद बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी अंकिता अपनी शादी के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अपनी शादी के बाद से ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में अभिनेत्री ने अपने ससुराल से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अंकिता शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल पहुंचीं।

इस दौरान अपने ससुराल बिलासपुर पहुंचीं अंकिता लोखंडे ने अपनी सास और भाभी के साथ एक वीडियो और कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन फोटोज में एक्ट्रेस की सास और भाभी उनकी गोद भरते नजर आ रहे हैं। यही नहीं शादी के बाद पहली बार घर पहुंचीं एक्ट्रेस से उनकी सास एक खास तरह की डिमांड करती भी नजर आईं।

Mother-in-law demand for a good news from Ankita Lokhande actress give shocking reaction in the viral video
अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media

बिलासपुर पहुंचने पर अभिनेत्री के पति विक्की जैन के घर वालों ने एक खास पूजा का आयोजन किया। घर पहुंची नई दुल्हन भी पूजा में शामिल हुईं। अंकिता ने ससुराल में हुई इस खास पूजन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में अंकिता बड़े सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं, जबकि उनकी सास और भाभी अभिनेत्री की गोद भराई करती दिख रही हैं।

Mother-in-law demand for a good news from Ankita Lokhande actress give shocking reaction in the viral video
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री की गोद भराई करते हुए सबसे पहले उनकी सास अंकिता को साड़ी देती हैं और गोद में मेवा रखते हुए उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं। साथ ही इस दौरान अंकिता की सास ने उनसे एक खास डिमांड करती भी नजर आईं। बहू की गोद भरते हुए उनकी सास कहती हैं, अंकिता खूब तरक्की करो, दूतो ना पूतो फलो और जल्दी गुड न्यूज़ देना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother-in-law demand for a good news from Ankita Lokhande actress give shocking reaction in the viral video
अंकिता लोखंडे हल्दी सेरेमनी - फोटो : lokhandeankita/insta

वहीं अपनी सास की यह डिमांड सुनते ही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे चौक पड़ती हैं। इस पर बाजू में खड़ी उनकी भाभी अंकिता पर हंसती नजर आईं। इस पर अंकिता कहती हैं आप बड़ा हंस रहे हो, आप ही दे दो गुड न्यूज़। इसके बाद अभिनेत्री नई दुल्हन की तरह अपनी सासू मां के पैर छूते हुए उन्हें धन्यवाद कहते हैं।

विज्ञापन
Mother-in-law demand for a good news from Ankita Lokhande actress give shocking reaction in the viral video
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram

पहली बार ससुराल पहुंचीं अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर इन फोटोज और वीडियो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, मेरी बिलासपुर ट्रिप को इतना यादगार बनाने के लिए मम्मी और भाभी का धन्यवाद। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने बीते साल 14 दिसंबर को शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे, जिसपर फैंस ने भी जमकर प्यार उठाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed