{"_id":"6650ea6a94f32fa79408efda","slug":"munawar-faruqui-hospitalized-for-the-second-time-in-a-month-fans-wished-for-his-speedy-recovery-2024-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Munawar Faruqui Hospitalized: एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए मुनव्वर फारूकी, फैंस को लगा झटका","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Munawar Faruqui Hospitalized: एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए मुनव्वर फारूकी, फैंस को लगा झटका
अप्रैल में, मुनव्वर फारूकी के प्रशंसक उस समय सदमे में रह गए जब उन्होंने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा की। एक महीने बाद 24 मई, शुक्रवार को स्टैंड अप कॉमेडियन को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।
2 of 5
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर फारूकी के करीबी दोस्त नितिन मेंघानी ने हाथ पर आईवी ड्रॉप्स के साथ अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए उनकी एक तस्वीर साझा की। फोटो के साथ नितिन ने लिखा, 'मेरे भाई के जल्द स्वस्थ होने की पूरी शक्ति से कामना करता हूं।' 'बिग बॉस 17' के विजेता की ये तस्वीर देख फैंस चिंतित हो उठे हैं। एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती होने से मुनव्वर के प्रशंसकों को तगड़ा झटका लगा है।
3 of 5
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : इंस्टाग्राम
जैसे ही मुनव्वर के प्रशंसकों को उनके स्वास्थ्य अपडेट के बारे में पता चला, उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर 'गेट वेल सून मुनव्वर' ट्रेंड किया। एक नेटिजन ने लिखा, 'मुनव्वर एक मजबूत व्यक्ति हैं, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे, बस उनके लिए प्रार्थना करें।' जबकि एक अन्य ने लिखा, 'हमारा बहादुर लड़का मजबूत है और जल्द ही ठीक हो जाएगा। इंशाल्लाह, जल्दी ठीक हो जाओ मुनव्वर।' एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, 'आपके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।'
इस साल की शुरुआत में, मुनव्वर फारूकी ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विजेता का खिताब जीता। स्टैंड अप कॉमेडियन के निजी जीवन पर कई बार सवाल उठाए गए और उन्हें निशाना बनाया गया। हालांकि, ट्रोल्स को मात देकर मुनव्वर ने ट्रॉफी अपने नाम की।
हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने दो शायरियां शेयर कीं। पहले में, उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड द्वारा घोषित निर्णयों का संकेत दिया, जिसमें सुझाव दिया गया कि पोर्श खरीदने के लिए पर्याप्त धनवान व्यक्ति अन्य चीजें भी खरीद सकता है। मुनव्वर ने लिखा था, 'वो पोर्शे खरीद सकता है, तो बाकी चीजें भी खरीद ही लिया होगा ना। जब मैं 17 साल का था, मेरे पास 2 रबर बैंड वाला नोकिया 1100 था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।