निया शर्मा चार साल बाद छोटे पर्दे पर अपने दमदार कमबैक के लिए तैयार हैं। 'नागिन 4' फेम अभिनेत्री को जल्द ही 'सुहागन चुड़ैल' नामक एक नए अलौकिक नाटक में अभिनय करते देखा जाएगा। इस शो में निया एक नकारात्मक किरदार में नजर आने वाली हैं, जो उनकी पिछली भूमिकाओं से काफी अलग है। प्रशंसक उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शो से उनका फर्स्ट लुक प्रोमो जारी किया गया। वहीं, अब अभिनेत्री ने खुद शो पर और अपने किरदार पर खुलकर बातचीत की है।
Nia Sharma: 'सुहागन चुड़ैल' से कमबैक को तैयार निया शर्मा, किरदार और शो को लेकर किए दिलचस्प खुलासे
निया शर्मा चार साल बाद 'सुहागन चुड़ैल' के साथ छोटे पर्दे पर अपने कमबैक के लिए तैयार हैं। शो के प्रमोशन में जुटीं अभिनेत्री ने अपने किरदार को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निया शर्मा ने चार साल बाद अपने कमबैक पर मजेदार अंदाज में कहा, 'यह शो अब बना है यार, इसमें मेरी कोई गलती नहीं है।' निया शर्मा ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'यह शो मुझे अपने सब्र के फल के रूप में हासिल हुआ है। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मैं पिछले कुछ समय से पर्दे से गायब थी, क्योंकि मैंने पास्ट में भी कई शानदार प्रोजेक्ट में अपना बेहतरीन दिया है।'
निया ने 'सुहागन चुड़ैल' के निर्माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'मुझे खुशी है कि निर्माताओं ने मुझमें विश्वास दिखाया और उन्होंने मुझे कहा कि यह किरदार आप ही बेहतरीन तरीके से निभा सकती हैं। साथ ही यह भूमिका मेरे लिए बिल्कुल नई होने वाली है, जिसके लिए मैं काफी ज्यादा उत्साहित हूं।' निया शर्मा ने जोड़ा, 'इस शो में मेरे किरदार की खासियत है कि वह सोचती है कि वह सबसे ज्यादा खूबसूरत है, वह किसी से कम नहीं है।'
Knives Out 3: मर्डर मिस्ट्री सीरीज में डैनियल क्रेग की वापसी का एलान, जानिए नेटफ्लिक्स पर कब दस्तक देगी फिल्म
View this post on Instagram
यूं तो टेलीविजन पर पहले भी काला जादू पर बने कई शो प्रसारित हो चुके हैं, जिसे लेकर निया ने खुलासा किया कि यह शो कैसे अलग और खास होने वाला है। निया ने कहा, 'इस शो की स्टोरीलाइन काफी अलग और बेहतरीन है। यही इसकी यूएसपी है। यह शो पुरुषों को भी काफी आकर्षित करेगा। साथ ही मुझे आशा है कि यह दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगा।' निया शर्मा ने सक्सेस का मंत्र भी बताया। अभिनेत्री ने कहा, 'अगर आपको सफल होना है तो आपको जी-जान लगानी पड़ेगी। इसका कोई शॉर्ट कट नहीं होता। मैंने चार साल में भी खुद पर बहुत काम किया है। यही वजह है कि मैं चार साल बाद दमदार कमबैक करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।'
Cannes 2024: कान में छाई मोहम्मद रसूलोफ की 'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग', फिल्म को मिला 12 मिनट स्टैंडिंग ओवेशन
निया शर्मा ने 'सुहागन चुडै़ल' के किरदार में ढलने के लिए काफी मेहनत की है। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपना काफी वजन कम किया ताकि वह चुड़ैल के कपड़ों में फिट हो पाएं। निया शर्मा ने यह भी बताया कि यह शो देखने के बाद लोगों को चुड़ैल से जरूर प्यार हो जाएगा। साथ ही निया ने दर्शकों से निवेदन किया कि वह इसे बेहद प्यार दें और शो को हिट बनाएं। निया शर्मा ने यह भी साफ किया कि अगर उन्हें आगे चलकर कोई बिजनेस शुरू करना होगा तो वह खुद का मेकअप लाइन शुरू करेंगी।
Nayanthara: 'गुड बैड अग्ली' से जुड़ीं ये साउथ हसीना, अजित कुमार के साथ पांचवीं बार फरमाएंगी रोमांस!