{"_id":"665023839d996ada5f040101","slug":"pukaar-dil-se-dil-tak-star-abhishek-nigam-exclusive-interview-with-amar-ujala-know-what-actor-says-about-show-2024-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abhishek Nigam Interview: बड़ी-बड़ी जगहों पर पक्षपात भी देखने को मिलता है, टीवी में ऐसा कुछ भी नहीं है","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Abhishek Nigam Interview: बड़ी-बड़ी जगहों पर पक्षपात भी देखने को मिलता है, टीवी में ऐसा कुछ भी नहीं है
सात साल पहले धारावाहिक ‘अकबर: रक्त से रक्त तक’ से छोटे परदे पर डेब्यू करने वाले अभिनेता अभिषेक निगम की अभिनय यात्रा अब एक नए मोड़ पर है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मे अभिषेक निगम को धारावाहिक ‘हीरो: गायब मोड ऑन’ ने घर घर तक पहुंचाया। और, उनकी इसी शोहरत को सोनी चैनल ने अपने नए धारावाहिक ‘पुकार: दिल से दिल तक’ में नई धार दी है। सोमवार से शुरू होने जा रहे इस धारावाहिक के पहले एपिसोड के प्रसारण से पहले अभिनेता अभिषेक निगम ने ‘अमर उजाला’ से की ये खास मुलाकात।
2 of 8
पुकार: दिल से दिल तक
- फोटो : अमर उजाला
‘पुकार: दिल से दिल तक में अपने किरदार के बारे में बताइए?
इस धारावाहिक का मेरा किरदार काफी आदर्शवादी है। मेरे किरदार का नाम सागर है और जिस महेश्वरी परिवार की ये कहानी है, मैं उसके इकलौते वारिस का चरित्र निभा रहा हूं। वह हमेशा सही का साथ देता है। सागर अपनी चाची वेदिका और कोयल से जुड़ा हुआ है। सागर को एक यूनिवर्सल किरदार बनाने की कोशिश की गई है।
3 of 8
अभिषेक निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़े परदे पर लोगों ने आपको फिल्म ‘पानीपत’ में भी देखा, सिनेमा को लेकर आपका क्या अनुभव रहा है अब तक?
एक कलाकार होने के नाते मुझे जैसी-जैसी चीजें मिलती गईं और जहां-जहां से ऑफर आते गए, मैंने काम करना जारी रखा। मैंने बड़े परदे से मुंह नहीं मोड़ा है लेकिन मुझे अब समझ में आने लगा है कि बड़ी-बड़ी जगहों पर पक्षपात भी देखने को मिलता है। टीवी में ऐसा कुछ भी नहीं है इसलिए जहां भी मुझे अच्छा काम करने को मिल रहा है, मैं कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अभिषेक निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
तो क्या इसीलिए आप फिल्म ‘पानीपत’ के बाद फिल्मों में नजर नहीं आए?
नहीं ऐसा नहीं है। मैं टीवी पर काफी सारे शोज भी करने लगा था। मैं भी चाहता हूं कि मैं बड़े परदे पर आकर दर्शकों का मनोरंजन करूं। लेकिन, ये काम जिस किसी भी माध्यम से मैं कर सकता हूं तो जरूर करूंगा, फिर चाहे वह टीवी हो, फिल्में हों या ओटीटी। एक कलाकार होने के नाते मैं खुद को सीमित नहीं रखना चाहता हूं।
विज्ञापन
5 of 8
अभिषेक निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
आपके नए धारावाहिक ‘पुकार: दिल से दिल तक’ के प्रोमो में आपके किरदार का खुलासा नहीं किया गया है। ऐसा क्यों?
हम दर्शकों के सामने एक सस्पेंस बना कर रखना चाहते हैं ताकि जैसे-जैसे शो आगे बढ़े, दर्शकों का उत्साह भी बढ़े और वे मेरे किरदार की यात्रा का अनुसरण करें। इस शो में मुझे थोड़ा गंभीर दिखना था तो लुक्स को लेकर मुझे कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।