{"_id":"57ea654f4f1c1bcd26573d5f","slug":"naagin-2-1st-episode-shooting-did-not-complete-yet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये क्या, नागिन-2 का पहला एपिसोड भी पूरा शूट नहीं हुआ अभी!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ये क्या, नागिन-2 का पहला एपिसोड भी पूरा शूट नहीं हुआ अभी!
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 27 Sep 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
नागिन-2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर के सफलतम शो में से एक नागिन के दूसरे सीजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पहला एपिसोड आठ अक्टूबर से कलर्स चैनल पर ऑन एयर होगा, मगर सेट से अलग तरह की खबरें मिल रही हैं। अमर उजाला आपके लिए लाया है सीधे सेट से एक्सक्लूसिव जानकारी। सूत्रों के मुताबिक अभी तक शो का पहला एपिसोड भी पूरी तरह शूट नहीं हो पाया है।
नागिन-2 का पहला एपिसोड भी पूरा शूट नहीं हुआ अभी!
दूसरे सीजन के लिए दो डायरेक्टर
लोग रोजाना डबल शिफ्ट में 20-20 घंटे काम कर रहे हैं। शूटिंग युद्ध स्तर पर चल रही है। हमारे सूत्रों ने बताया, इस शो को दो-दो डायरेक्टर मिल कर डायरेक्ट कर रहे हैं। दोनों के बीच अलग-अलग एपिसोड बंटे हुए हैं।
वे शूटिंग कर रहे हैं, मगर क्रिएटिव और प्रॉडक्शन टीम के बीच तारतम्यता की कमी के चलते पहला एपिसोड पिछले चार दिनों में भी पूरी तरह शूट नहीं हो सका है। नतीजतन क्रू मेंबर्स के रात-दिन सेट पर ही बीत रहे हैं।

ओवरटाइम कर रहीं मौनी रॉय
शो की मेन लीड मौनी रॉय भी ओवरटाइम कर रही हैं। वह तो भला हो क्लिक निक्सन स्टूडियो का, जो शहर से ज्यादा दूर नहीं है। वह अंधेरी ईस्ट में पड़ता है, जहां यह शो शूट हो रहा है। वरना आमतौर पर धारावाहिकों की शूटिंग शहर से दूर नायगांव में होती है। वहां शूटिंग में देर होने पर कई बार कलाकारों को सेट पर ही रुकना पड़ता था। यहां ऐसा नहीं है। कलाकारों को कम से कम सेट पर रुकना नहीं पड़ रहा है।

एक एपिसोड का बजट 40 लाख
कलर्स चैनल की फिक्शन हेड मनीषा शर्मा कहती हैं, 'हम दर्शकों को ऐसी गाथाएं सुनाना चाहते हैं, जिन्हें वे बचपन से सुनते आए हैं। नागिन में एक प्रभावी कहानी है। जोरदार ड्रामा है और अत्याधुनिक वीएफएक्स टेक्नोलॉजी ने इसे हिट बनाया है। इसने टीवी पर नया ट्रेंड स्थापित कर दिया है। लिहाजा इस बार हम शो पर और ज्यादा खर्च कर रहे हैं।
बालाजी प्रोडक्शंस से जुड़े लोगों की मानें तो नागिन-2 का हर एपिसोड तकरीबन 40 लाख में बन रहा है। बजट का एक बड़ा हिस्सा स्पेशल इफेक्ट्स पर खर्च हो रहा है।

नागिन का डबल रोल, डबल धमाल
इस सीजन में कहानी 25 साल आगे जा चुकी है। शिवन्या बूढी हो चुकी है। उसकी हमशक्ल बेटी है शिवांगी। पहले सीजन में शिवन्या अपना बदला ले चुकी थी। पर एक काम अधूरा था। शिवांगी उस अधूरे काम को अंजाम देती है। कैसे? उस पर से पर्दा आठ अक्टूबर के बाद से उठेगा।
शिवांगी के कंधों पर ग्लैमर की खुराक पूरी करने की जिम्मेदारी है। शिवन्या के रूप में जड़ाऊ मांग टीके ने चार चांद लगाए थे। इस बार शिवांगी के अवतार में नागिन ने स्टाइल बदला है। उसने नथ पहना है। शिवांगी के प्रेमी की भूमिका करणवीर वोहरा निभाएंगे, क्योंकि रितिक मर चुका है, जिसे अर्जुन बिजलानी निभा रहे थे। हालांकि रितिक के रोल के लिए पहले शक्ति अरोड़ा का नाम आ रहा था। बहरहाल एकता कपूर ने ग्लैमर का तड़का भरपूर रखने की पूरी कोशिश की है।